फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Talent shown in children's science exhibition

Panipat News: बाल विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाया जौहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Talent shown in children's science exhibition
पानीपत। शिक्षा विभाग की तरफ से विद्यार्थियों का रुझान विज्ञान विषय के प्रति बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह में आयोजित जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का बुधवार को परिणाम जारी किया गया। जिला स्तरीय प्रदर्शनी में खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों ने मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, विशिष्ट अतिथि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भारद्वाज, बीआरसी विक्रम सहरावत रहे। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बाल वैज्ञानिकों का हौंसला बढ़ावा और विज्ञान विषय में अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया। जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार ने बताया कि एससीईआरटी गुरुग्राम के निर्देशानुसार जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सुबह पंजीकरण के बाद खंड स्तर पर विजेता टीमों ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में अपने मॉडल प्रस्तुत किए। जिला स्तरीय प्रदर्शनी के विजेता बच्चे राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के परिणाम
खाद्य स्वास्थ्य और स्वच्छता

प्रथम - अंशु जीएसएसएस काबड़ी।

द्वितीय - कोमल जीएसएसएस सिठाना।
तृतीय - प्रीति जीजीएसएसएस मतलौडा।



परिवहन और संचार

प्रथम - यश दयाल सिह पब्लिक स्कूल।
द्वितीय - पीयूष जीएसएसएस तहसील कैंप।

तृतीय - अनिकेत जीएसएसएस बापौली।



प्राकृतिक खेती

प्रथम - अर्जुन आरोही मॉडल एसएसएस छाजपुर कलां।

द्वितीय - सावन जीएसएसएस तहसील कैंप।

तृतीय - मानसी केजीबीवी जलमाना।



आपदा प्रबंधन

प्रथम - अर्जुन जीएसएसएस सिठाणा।

द्वितीय - नव्या जीएसएसएस तहसील कैंप।

तृतीय - यश आरोही मॉडल एसएसएस छाजपुर कलां।



गणितीय मॉडलिंग और कम्प्यूटेशनल सोच
प्रथम - वंश जीएसएसएस बड़ौली।

द्वितीय - नीतीश जीएसएसएस लोहारी।

तृतीय - रूपा जीजीएसएसएस बापौली।



अपशिष्ट प्रबंधन

पहला - प्रिया गोस्वामी जीजीएसएसएस मॉडल टाउन।

द्वितीय - राजकुमार जीएमएसएसएसएस चुलकाना।

तृतीय - सुनीता केजीबीवी जलमाना।



संसाधन प्रबंधन

प्रथम - संजना जीएसएसएस तहसील कैंप।
द्वितीय - सागर जीएसएसएस नांगल खेड़ी।

तृतीय - आस्तिक आरोही मॉडल एसएसएस छाजपुर कलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed