Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Taking a dip in the Yamuna on Dussehra

Panipat News: दशहरा पर्व पर यमुना में लगाई डुबकी

Thu, 02 Oct 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 02 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Taking a dip in the Yamuna on Dussehra
सनौली। दशहरा पर्व पर सुबह ही यमुना में श्रद्धालु डुबकी लगाने के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने स्नान कर परिवार की सुख-शांति के लिए पूजा-अर्चना की। दशहरा पर्व पर यमुना किनारे विशाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचे। यमुना में स्नान करने के लिए महिलाएं भजन गीत गाते हुए पहुंची। यह सिलसिला दोपहर बाद चार बजे तक चला और हजारों श्रदालुओं ने यमुना नदी में डुबकी लगाकर प्रसाद अर्पित कर दीप जला कर पूजा अर्चना की। यमुना पुल के पास बने दोनों किनारों पर स्थित मंदिरों में भी लोगो की भीड़ लगी रही। पुजारी पंडित सुभाष गिरी महाराज ने बताया कि दशहरा पर्व पर स्नान करना बड़ा ही शुभ माना जाता है। जिसके लिए काफी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचे। आपात स्थिति के लिए गोताखोर और पुलिस बल को तैनात किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed