{"_id":"6a247676544d02052308ffce","slug":"sweltering-heat-and-power-cuts-have-added-to-peoples-woes-panipat-news-c-244-1-pnp1007-158491-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: उमस भरी गर्मी और बिजली कटौती ने बढ़ाई लोगों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: उमस भरी गर्मी और बिजली कटौती ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
Sun, 07 Jun 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
आज बहुत गर्मी से तुझे आंचल की छाव दे दूं। जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी से निकलते समय तेज धूप से
पानीपत। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की अघोषित कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शनिवार सुबह से ही आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कई दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, जिससे तापमान में लगातार वृद्धि हो सकती है।
जिले में वीरवार शाम आई आंधी और रात को हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अब गर्मी ने फिर से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को सुबह से तेज धूप खिली रही, जिसके चलते अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
उधर, गर्मी के साथ-साथ बिजली की अघोषित कटौती भी लोगों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। राजीव कॉलोनी निवासी रामसिंह ने बताया कि उमस के कारण पंखे और कूलर पर्याप्त राहत नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में लोग एसी पर निर्भर हो गए हैं, लेकिन बार-बार लगने वाले बिजली कट परेशानी और बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दिन के समय कामकाज प्रभावित होता है, जबकि रात में बिजली जाने से नींद भी पूरी नहीं हो पाती। विशेषकर रात साढ़े नौ से दस बजे के बीच नियमित रूप से बिजली कट लग रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के जिला समन्वयक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि अगले कई दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके चलते अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी का पालन करने, पर्याप्त पानी पीने और दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने की अपील की।
संभावित तापमान
दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमा
नशनिवार 39/28
रविवार 40/29
सोमवार 42/29
मंगलवार 43/32