{"_id":"670b00d2bd61ca2dc902d904","slug":"sweety-malik-went-on-a-bicycle-trip-panipat-news-c-244-1-pnp1001-125731-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नशा मुक्ति का संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकलीं स्वीटी मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नशा मुक्ति का संदेश लेकर साइकिल यात्रा पर निकलीं स्वीटी मलिक
विज्ञापन
पानीपत। समाज के उत्थान में महिलाओं का विशेष योगदान हैं। वे हर क्षेत्र में आगे रहती हैं। इन्हीं में से एक हैं स्वीटी मलिक। स्वीटी मलिक मूल रूप से हरियाणा के रोहतक जिले की हैं। वे रोहतक के डीएवी स्कूल में शिक्षिका हैं। स्वीटी मलिक अब नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए साइकिल यात्रा पर निकली हैं। उन्होंने 10 अक्तूबर को श्रीनगर से रेस एक्रास इंडिया साइकिल यात्रा शुरू की है। वे इस यात्रा के माध्यम देशभर में नशा मुक्ति का संदेश देते हुए कन्याकुमारी पहुंचेंगी।
स्वीटी मलिक व उनकी टीम का सेक्टर-13-17 में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. नवीन नैन भालसी व उनकी टीम ने स्वागत किया। डॉ. नवीन नैन भालसी ने बताया कि यह यात्रा विशेष परमिशन के साथ 10 अक्तूबर को श्रीनगर से चली थी। इसका नेतृत्व हरियाणा से स्वीटी मलिक कर रही है। उन्होंने बताया कि स्वीटी मलिक इससे पहले भी जागरूकता के लिए साइकिल यात्रा निकाल चुकी हैं। उन्होंने ग्रामीण अंचल के लोगों में जागरूकता को लेकर गत दिनों रोहतक से पानीपत तक की यात्रा निकाली थी।
स्वीटी मलिक ने बताया कि यह यात्रा 3758 किलोमीटर की है। यह नशा मुक्ति को लेकर देश की सबसे बडी साइकिल यात्रा होगी। इसका नाम भी रेस एक्रास इंडिया रखा है। इस यात्रा का उद्देश्य पूरे भारत में फैला नशा खत्म करना है। उन्होंने बताया कि आज के समय नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है। उसी की जागरूकता के लिए यह कदम उठाया गया है। युवा पीढ़ी नशे की चपेट में तेजी से आता है। इससे अन्य युवा भी नशे की चपेट में आ जाते हैं। इसी को ध्यान में रखकर उनको जागरूक किया जा रहा है। युवा पीढ़ी आगे आकर सकारात्मक सोच के साथ काम कर उपलब्धि प्राप्त कर सकता है ।