{"_id":"6804080d7b51526611040440","slug":"suspected-murder-of-the-youth-found-in-a-heap-of-wheat-police-conducted-post-mortem-panipat-news-c-244-1-pnp1001-135593-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गेहूं के ढेर में मिले युवक की हत्या की आशंका, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गेहूं के ढेर में मिले युवक की हत्या की आशंका, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
मतलौडा। मतलौडा अनाज मंडी में गेहूं के ढेर में मिले बाल जाटान गांव के एक युवक के शव के मामले में परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई। परिजनों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की जांग की है। पुलिस ने शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विदित है कि शुक्रवार देर शाम को मतलौडा अनाज मंडी में गेहूं के ढेर में एक युवक का शव बरामद किया था। मतलौडा थाना पुलिस ने शव की शिनाख्त बाल जाटान गांव के बिल्लू (27) के रूप में की थी। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने बताया कि बिल्लू कंबाइन पर काम करता था। किसी ने उसकी हत्या कर शव गेहूं के ढेर में दबाया है। इस मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। मतलौडा थाना पुलिस ने शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल में परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनोंं ने बताया कि बिल्लू शेरा गांव में कंबाइन पर गेहूं की कटाई कर रहा था। परिजनों ने बताया कि बिल्लू की शादी हो चुकी थी। उसके पास एक बेटा और एक बेटी है।
वर्जन :
पुलिस को मंडी में गेहूं की ढेरी में एक युवक का शव बरामद किया था। उसका शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
पवन कुमार, प्रभारी, थाना मतलौडा।