पानीपत। पूर्वांचल महासंघ के पदाधिकारियों ने रविवार को कार्यालय में बैठक की। पूर्वांचल महासंघ कोषाध्यक्ष मीडिया प्रभारी चंदन चौहान ने बताया कि हर तीन साल पर संस्था का चुनाव किया जाता है। रविवार को तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में संस्था के पदाधिकारियों ने बैठक की जिसमें नई कार्यकारी टीम की घोषणा की गई। नई कार्यकारी टीम में अध्यक्ष सुशील ठाकुर, बरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह, उपाध्यक्ष पूनम रामदेव, उपाध्यक्ष राम बालक कुशवाहा, सचिव एवं प्रचार प्रसार निरंजनसिंह, सह-सचिव रंजीत ठाकुर, कोषाध्यक्ष एवं मीडिया चंदन चौहान, महामंत्री रामबाबू यादव, संगठन सचिव और संगठन मंत्री विजय चौरसिया, रामबाबू झा, प्रफुल्ल झा, विजय पांडे, महिला संगठन मंत्री पूनम कश्यप, संयुक्त सचिव महेश वर्मा, मुकेश शाह का पटका और पाग पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर गणेश ठाकुर, गौरव शाह आदी उपस्थित रहे। संवाद