फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Super sucker machines will be deployed at Khadi Ashram and Insar Bazaar.

Panipat News: खादी आश्रम और इंसार बाजार पर तैनात रहेगी सुपर सकर मशीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Super sucker machines will be deployed at Khadi Ashram and Insar Bazaar.
पानीपत। मानसून के दौरान शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। जीटी रोड खादी आश्रम और इंसार बाजार में स्थायी रूप से सुपर सकर मशीन लगाई जाएगी। इसके साथ शहरभर में 30 पंप सेट लगाए जाएंगे। अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। कोई भी बिना अनुमति के स्टेशन नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने मानसून से निपटने के लिए उच्च स्तरीय बैठक मंगलवार को की। इसमें शहरी विधायक प्रमोद विज विशेष रूप से शामिल हुए। नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने इसकी अध्यक्षता की। इसमें विस्तृत समीक्षा की। बैठक में निगम के मुख्य अभियंता रमेश बागड़ी सहित एनएचएआई के कार्यकारी अभियंता भानु प्रताप और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विधायक प्रमोद विज ने शहर में पानी निकासी के प्रबंध पुख्ता न होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को मानसून के दौरान सक्रिय होने की जरूरत है। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि पानीपत निकासी व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

टोल-फ्री नंबर से दर्ज होगी शिकायत, मुस्तैद रहेगी नाला गैंग : निगम
आयुक्त ने सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर अरुण भार्गव, सेनिटेशन शाखा और
नाला गैंग को फील्ड में एक्टिव
रहने के निर्देश दिए। मानसून अवधि के दौरान किसी भी कर्मचारी की छुट्टी मंजूर नहीं होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed