{"_id":"677eecc5198581c228091ce1","slug":"super-100-panipat-tops-in-applications-panipat-news-c-244-1-sknl1016-130282-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सुपर-100 ः आवेदन करने में पानीपत अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सुपर-100 ः आवेदन करने में पानीपत अव्वल
विज्ञापन
पानीपत। विद्यार्थियों के लिए प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम में जिले के विद्यार्थी विशेष रूचि दिखा रहे हैं। बुनियाद की तरह सुपर-100 में पंजीकरण करवाने के मामले में भी पानीपत प्रदेश में अव्वल बना हुआ है। दो साल पहले 2023 में जहां जिले से मात्र 978 विद्यार्थियों ने सुपर-100 के लिए पंजीकरण करवाया था, वहीं इस बार यह आंकड़ा 4000 के करीब पहुंच चुका है।
बुधवार शाम तक जिले में 3880 विद्यार्थी सुपर-100 के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं जो गत वर्ष की तुलना में 2237 अधिक है। गत वर्ष जिले से 1643 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। पूरे हरियाणा में अब तक 43790 पंजीकरण करवाए जा चुके हैं। सुपर-100 कार्यक्रम से 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले प्रदेश के चयनित विद्यार्थियों का बिना पैसा खर्च किए डाॅक्टर या इंजीनियर बनने का सपना पूरा होगा।
बच्चों के सपने को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम चलाया गया है। दोनों कार्यक्रम में पंजीकरण करवाने में पानीपत जिला प्रदेश में अव्वल है। बुनियाद के लिए जिले से आठवीं कक्षा के 6338 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था जो प्रदेश में सबसे अधिक है। वहीं, सुपर-100 के लिए भी अब तक सबसे अधिक पंजीकरण करवाए जा चुके हैं जबकि नए बैच के लिए 28 जनवरी तक आवेदन प्रक्रिया जारी है। सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा 5 फरवरी को होगी जबकि इसका परिणाम 20 फरवरी को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
नीट व जेईई की मिलेगी निशुल्क कोचिंग ः कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों से 10वीं पास करने वाले ऐसे बच्चों को शिक्षा विभाग विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ दो साल की नीट व जेईई की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए चयनित बच्चों को वहीं रहना होगा। इनके रहने, खाने व पढ़ाई का सभी खर्च विभाग वहन करेगा। विद्यार्थियों को निशुल्क बोर्डिंग और लॉन्चिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। सुपर-100 कार्यक्रम के नए बैच में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। विद्यार्थी 28 जनवरी रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा में पास होने वाले बच्चों का आगामी बैच 2025-27 के लिए चयन किया जाएगा।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद