फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Super-100 Level-1 exam today, department's preparations complete

Panipat News: सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा आज, विभाग की तैयारी पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Super-100 Level-1 exam today, department's preparations complete
पानीपत। सुपर-100 योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों का इंतजार समाप्त होने को है। शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय स्कूलों के सुपर-100 बैच 2025-27 के लिए खंड स्तरीय लेवल-1 की परीक्षा का आयोजन बुधवार पांच फरवरी को किया जा रहा है। जिला शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने केंद्र प्रमुखों की बैठक लेकर परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जरूरी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा के लिए प्रश्न-पत्र व उत्तर-पुस्तिका के बंडल सौंपे गए। साथ ही, कर्मचारियों को ड्यूटी सौंपते हुए उनकी जिम्मेदारियां तय की गई हैं। परीक्षा के बेहतर संचालन के लिए जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप संभ्रवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार सुपर-100 की प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश में 149 और जिले में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बापौली व इसराना में दो-दो, जबकि मडलौडा, पानीपत व समालखा में तीन-तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को नकल रहित व बेहतर संचालन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सुपर-100 की परीक्षा सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा के लिए जिन स्कूलों में केंद्र बनाए गए हैं, उन स्कूलों में परीक्षा के दिन अवकाश रहेगा। हालांकि अध्यापक व अन्य स्टाॅफ अन्य दिनों की तरह विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण करवाने में प्रदेश में अव्वल रहा पानीपत : जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप संभ्रवाल ने बताया कि सुपर-100 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि 28 जनवरी निर्धारित की गई थी। पंजीकरण प्रक्रिया में जिले के 3910 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।

बुनियाद के बाद सुपर-100 के लिए पंजीकरण करवाने में भी पानीपत प्रदेश में अव्वल रहा है। सुपर-100 के लिए प्रदेश में कुल 44838 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed