फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sunny between safety culture

सुरक्षा के बीच सन्नी का संस्कार

Wed, 23 Oct 2013 11:47 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Wed, 23 Oct 2013 11:47 PM IST
विज्ञापन
पानीपत/मतलौडा के उरलाना गांव में हांसी ब्रांच नहर से रेत निकालते समय सरकारी गाड़ी के कुचलने से मौत के शिकार सन्नी के शव का संस्कार पुलिस सुरक्षा के बीच हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने सिंचाई विभाग की उक्त गाड़ी को बरामद कर लिया है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद और मामले की पूरी जांच करने का भरोसा दिलाया है। वहीं, सफीदो पुलिस जाम लगाने के मामले को गंभीरता से ले रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार को सिविल अस्पताल में सन्नी के शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों में गांव में उसका संस्कार कर दिया। इस दौरान पानीपत तहसीलदार रमेश कुमार, डीएसपी मुख्यालय राजबीर हुड्डा और मतलौडा थाना प्रभारी नरसिंह पुलिस बल के साथ मौके पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो के हलका विधायक कृष्णलाल पंवार और राजरानी पूनम के पति कर्मचंद पूनम ने भी ग्रामीणों को ढांढस बंधाई। ग्रामीणों ने डीएसपी से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। अधिकारियों ने डीसी के सामने बात रखकर हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।

इसके अलावा ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार पर लाठीचार्ज करने और फायरिंग करने वाले जींद जिले के पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। डीएसपी ने इसमें भी पूरी जांच करने का आश्वासन दिया। वहीं मतलौडा पुलिस ने सिंचाई विभाग की उक्त गाड़ी को बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

ये है मामला
गौरतलब है कि मंगलवार को उरलाना में हांसी ब्रांच नहर से कुछ लोग रेत निकाल रहे थे। सिंचाई विभाग कर्मी पुलिस गाड़ी के साथ वहां पहुंच गए। इनको देखकर लोग भागने लगे। सरकारी गाड़ी के नीचे आने से सन्नी की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पहले गांव के गुरुद्वारे के नजदीक गोहाना मार्ग पर जाम लगा दिया और फिर पानीपत सफीदों मार्ग पर हांसी ब्रांच के पुल पर जाम लगा दिया। ग्रामीण देर शाम आठ बजे तक कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे।

नीली जींस पहने पुलिसकर्मी पर शक

ग्रामीणों ने बुधवार को भी सफीदों पुलिस की तरफ से हवाई फायर और लाठीचार्ज करने की निंदा की। ग्रामीणों ने इसको लेकर डीएसपी मुख्यालय से जांच कर आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने शक जाहिर किया कि जींद पुलिस के नीली जींस पहने पुलिसकर्मी ने हवाई फायरिंग की। वे कल भी उसको ग्रामीणों के हवाले कर की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे उक्त पुलिसकर्मी को उनके सामने ले आएं। वे उसकी पहचान कर लेंगे।


वर्जन
सन्नी के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है और परिजनों ने संस्कार दिया है। पुलिस ने उक्त सरकारी गाड़ी को बरामद कर लिया है और इस मामले की जांच की जा रही है। इसके आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नरसिंह, प्रभारी, थाना मतलौडा पानीपत

वर्जन

उरलाना कलां के ग्रामीणों द्वारा जाम लगाने का मामला कानून के विरुद्ध था। लोगों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगाया था और पेड़ काटकर पुल भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने किसी पर लाठीचार्ज या हवाई फायर नहीं किया। वे मामले की जांच कर रहे हैं। सिंचाई या वन विभाग की इसको लेकर कोई शिकायत मिलती है तो वे उक्त लोगों पर कानूनी कार्रवाई करेंगे।
वीरेंद्र सिंह, डीएसपी सफीदो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed