फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sugar mill canceled employee recruitment tender

Panipat News: शुगर मिल ने रद्द किया कर्मचारी भर्ती की निविदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill canceled employee recruitment tender
17 नवंबर को प्रका​शित समाचार।
पानीपत। शुगर मिल की शुरुआत के साथ ही मिल प्रबंधन ने विशेष आठ पदों पर 17 कर्मचारियों की भर्ती करने का टेंडर भी रद्द कर दिया है। ये भर्ती हरियाणा रोजगार कौशल निगम के बजाय सीधे तौर पर की जा रही थी। इसका यूनियन ने विरोध किया था। इसके बाद मिल प्रबंधन ने इस पर संज्ञान लेते हुए इसे रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

यूनियन पदाधिकारियों का कहना था कि जब सरकार कर्मचारियों को हरियाणा रोजगार कौशल निगम से भर्ती दे रही है तो प्रबंधन ने टेंडर से कर्मचारियों को हायर करने का फैसला गलत लिया है। इसकी उन्होंने उच्च स्तर तक शिकायत करने की बात कही थी। वहीं, शुगर मिल प्रबंधन का कहना था कि उन्होंने नियमों के अनुसार टेंडर लगाया है। अब प्रबंधन ने इसे रद्द करने की बात कही है। बता दें कि शुगर मिल प्रबंधन ने पूरी मिल को चलाने का ठेका एक अन्य एजेंसी को पहले से दिया हुआ है। इसके अलावा शुगर मिल ने केन यार्ड और लैब के लिए अलग से आठ पदों पर 17 लोगों को हायर करने का फैसला लिया है। करीब 27 लाख रुपये के इस टेंडर में एक केन मार्केटिंग ऑफिसर, एक केन डेवलेपमेंट ऑफिसर, दो केन डेवलेपमेंट इंस्पेक्टर, तीन केन डेवलेपमेंट सुपरवाइजर, चार केन यार्ड सुपरवाइजर, तीन केन क्वालिटी सुपरवाइजर और एक लैब इंचार्ज समेत दो लैब केमिस्ट के लिए टेंडर लगाया था। ये भर्ती केवल पेराई सत्र 2023-24 के लिए ही की जा रही थी। जिसका औसतन खर्च 5.40 लाख प्रतिमाह था।
विज्ञापन

वर्जन
शुगर मिल प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों की भर्ती का टेंडर रद्द कर दिया गया है। इस टेेंडर में आठ पदों पर 17 कर्मचारियों की पेराई सत्र के लिए भर्ती की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीप सिंह, एमडी, शुगर मिल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed