फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Suffering from heat, chances of rain tomorrow

Panipat News: गर्मी से रहे बेहाल, कल बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Suffering from heat, chances of rain tomorrow
पानीपत। नौतपा के आठवें दिन रविवार को गर्मी ने अपने रंग दिखाए। दिनभर तेज चमकीली धूप व हवा की कम रफ्तार से पूरा दिन लोग पसीने से तरबतर रहे। रविवार को शनिवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान एक डिग्री कम रहे लेकिन तेज धूप होने से दोपहर बाद उमस भरी गर्मी अधिक महसूस की। मौसम विशेषज्ञ ने मंगलवार व बुधवार को बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान लगातार परिवर्तनशील रहा है। नौतपा में बारिश होने के बाद भी गर्मी महसूस की जा रही है। उमस भरी गर्मी होने से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री कम और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन

हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। गर्मी बढ़ने से दोपहर के समय बाजार और सड़कें सुनसान रहने लगी हैं। ज्यादातर लोग सुबह व शाम के समय ही घरों से बाहर निकलने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में तेज धूप में बाहर जाने से त्वचा संबंधी रोग उत्पन्न हो रहे हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग भी यही सलाह दे रहा है कि ज्यादा जरूरी होने पर ही दोपहर के समय घरों से बाहर निकले। क्योंकि मौसम बदलाव में बीमारियां का खतरा बढ़ जाता है। कम प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग संक्रामक रोगों की चपेट में आसानी से आ जाता हैं। इसलिए दोपहर के समय अपने घरों में ही रहे।

बच्चों को घरों से बाहर निकलने में दे। ताकि संक्रामक रोगों से होने वाली स्वास्थ्य हानि से बचा जा सके। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि इस सप्ताह आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। मंगलवार व बुधवार को बारिश की संभावना है। जिससे तापमान में कमी आएगी। अधिकतम तापमान घटकर 31 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed