फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sudden power failure of passenger train near Diwana station

Panipat News: दीवाना स्टेशन के पास सवारी गाड़ी की अचानक पावर फेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 03:49 AM IST
विज्ञापन
Sudden power failure of passenger train near Diwana station
सोनीपत। पानीपत के दीवाना स्टेशन के पास वीरवार रात दिल्ली-पानीपत रूट पर चलने वाली सवारी गाड़ी की अचानक पावर फेल होने से ट्रेनों का परिचालन 1:42 घंटे प्रभावित रहा। ऐसे में दिल्ली से अंबाला की ओर जाने वाली ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर रोके रखा गया।
विज्ञापन

सवारी गाड़ी में तकनीकी खामी के चलते तीन एक्सप्रेस व चार सवारी गाड़ियों का परिचालन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। वीरवार रात 8:18 बजे पानीपत के दीवाना स्टेशन के पास दिल्ली से पानीपत जा रही सवारी गाड़ी की अचानक पावर फेल हो गई।
विज्ञापन

ऐसे में लोकोपायलट को ट्रेन को दीवाना स्टेशन के पास रोकना पड़ा। मामले की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों ने पानीपत से दूसरी पावर भेजकर रात 10 बजे सवारी गाड़ी को पानीपत की ओर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी खामी के चलते शताब्दी एक्सप्रेस को समालखा, दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस को भोड़वाल माजरी, जम्मूतवी एक्सप्रेस को सोनीपत सहित चार सवारी गाड़ियों को छोटे स्टेशन पर रोका गया। करीब 1:42 घंटे के बाद सभी ट्रेनों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed