फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sub Inspector shot in encounter, two miscreants caught

Panipat News: संशोधित...मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर को लगी गोली, दो बदमाश दबोचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Sub Inspector shot in encounter, two miscreants caught
पानीपत। पानीपत में मिट्ठन स्वीट्स के संचालक से रंगदारी मांगने के आरोपी व सीआईए वन की टीम के बीच बिशनस्वरूप कॉलोनी में मुठभेड़ हो गई। जब पुलिस ने बदमाशों को दबोचा तो एक बदमाश ने सीआईए वन के सब इंस्पेक्टर पर गोली चला दी। गोली उनके बाएं पैर में लगी। पुलिस की तरफ से भी गोली चलाई गई है। हालांकि पुलिस ने इसको स्पष्ट नहीं किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

घायल एसआई को बिशनस्वरूप कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी ने स्पेन देश से मिट्ठन स्वीट्स के मालिक को कॉल कराकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। दोनों आरोपियों के पास से एक पिस्टल व एक देसी पिस्तौल बरामद की गई है। दोनों आरोपियों पर सब इंस्पेक्टर पर गोली चलाने का केस दर्ज किया गया है। अब उनसे पूछताछ की जा रही है। सीआईए-वन को सोमवार सुबह सूचना मिली थी कि कौशल नाम का बदमाश बिशनस्वरूप कॉलोनी स्थित पार्क में बैठा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पार्क को घेर लिया। सीआईए वन की टीम पार्क में पहुंची। पुलिस ने कौशल व उसके साथी प्रिंस निवासी गांव डाहर को दबोच लिया। जब दोनों को ले जाया जा रहा था तब कौशल ने भागने के लिए गोली चला दी। गोली सब इंस्पेक्टर राजकुमार के पैर में लगी। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस की तरफ से भी फायर किया गया। पुलिस ने कौशल व प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया। इनसे पिस्टल व पिस्तौल बरामद की गई है।
विज्ञापन


बॉक्स



मिट्ठन स्वीट्स के संचालक से मांगी थी रंगदारी



सेक्टर 25 स्थित मिट्ठन स्वीट्स के मालिक को अक्तूबर में स्पेन के नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उससे सिल्लू के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। मिट्ठन स्वीट्स के मालिक ने इसकी शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी थी। एसपी लोकेंद्र सिंह ने इस केस की जांच सीआईए वन को सौंपी थी। सीआईए वन की जांच में रंगदारी मांगने में डाहर गांव निवासी कौशल का नाम सामने आया था। पुलिस उसकी तलाश में थी। वह फरार चल रहा था। कौशल ने पुलिस पूछताछ में रंगदारी मांगने की वारदात में कबूलनामा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी कौशल ने मिट्ठन स्वीट्स के मालिक से 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। कौशल को पकड़ने गई सीआईए की टीम पर कौशल ने फायरिंग की। सब इंस्पेक्टर को गोली लगी है। वह निजी अस्पताल में दाखिल है। उसकी हालत फिलहाल ठीक है। आरोपी कौशल से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed