फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students will show their talent in state level science exhibition

Panipat News: राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभा दिखाएंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Students will show their talent in state level science exhibition
इंस्पायर अवार्ड योजना-
विज्ञापन




- जिला स्तरीय स्पर्धा में दो विद्यार्थियों का चयन, प्रदेश में 814 में से 560 विद्यार्थियों ने ही अपलोड किए थे आइडिया
संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। इंस्पायर मानक योजना के तहत शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए 30 व 31 जुलाई को आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व प्रोजेक्ट कंपीटिशन का परिणाम घोषित कर दिया गया। ऑनलाइन मोड में आयोजित डीएलईपीसी प्रतियोगिता में चयनित 20 में से 19 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के परिणामों में जिले की दो छात्राओं काजल व वंशिका का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अगस्त के पहले पखवाड़े में आयोजित किए जाने की संभावना है। छात्रा काजल डीएवी पब्लिक स्कूल थर्मल और छात्रा वंशिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढोढपुर की छात्राएं हैं। योजना में जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को 14 जुलाई तक प्रदर्शनी, वीडियो व आइडियाज मानक एप पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। इंस्पायर मानक पुरस्कार के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए मानक एप पर अपना प्रदर्शन, वीडियो और लेख अपलोड करने के लिए कहा गया था लेकिन तय समय तक 814 चयनित छात्रों में से केवल 560 छात्रों ने ऐसा किया था।

इंस्पायर मानक योजना में जिले के 20 विद्यार्थियों का चयन

इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत जिले के 20 विद्यार्थियों के आइडियाज का चयन किया गया था। जिले में चयनित 20 विद्यार्थियों में से खंड पानीपत से 14, समालखा से पांच और इसराना से एक विद्यार्थी का आइडियाज शामिल हैं। चयनित 20 में से 19 विद्यार्थियों ने अपने आइडियाज अपलोड किए थे। वहीं, योजना में प्रदेश भर से 814 विद्यार्थियों के आइडियाज का चयन हुआ था जिनमें से 520 छात्रों ने अपने आइडियाज अपलोड किए थे।
विज्ञापन




श्रेष्ठ 60 आइडियाज को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित



राज्य स्तर पर 814 आइडियाज चयनित किए गए हैं। इनमें से श्रेष्ठ 60 आइडिया का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन होगा जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह योजना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली के अंतर्गत नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन की ओर से चलाई गई है। विद्यार्थियों को अपने आसपास घट रही समस्याओं के निदान पर आइडिया देना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






युवा सोच को नई उड़ान देने के मकसद से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने इंस्पायर अवार्ड की शुरूआत की है। इसके तहत देशभर के सरकारी व निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छठी से 10वीं तक के विद्यार्थियों के मौलिक विचारों और नवप्रवर्तनों के नए यूनिक आइडिया ऑनलाइन मांगे गए थे। जिले से 20 आइडियाज का चयन किया गया था जिनमें से 19 विद्यार्थियों के आइडियाज अपलोड किए गए थे। डीएलईपीसी में 19 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिनमें से दो विद्यार्थियों का चयन एसएलईपीसी के लिए हुआ है।



- संदीप संभ्रवाल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed