{"_id":"660dc37ce5f5c40537076814","slug":"students-will-have-to-return-the-tabs-after-leaving-school-panipat-news-c-244-1-sknl1016-116269-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: स्कूल छोड़ने पर विद्यार्थियों को लौटाने होंगे टैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: स्कूल छोड़ने पर विद्यार्थियों को लौटाने होंगे टैब
विज्ञापन
पानीपत। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को ई-अधिगम योजना के तहत बांटे गए टैबलेट व डेटा सिम अब वापस करने होंगे। एक अप्रैल सोमवार से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है। वहीं, 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी संपन्न हो चुकी हैं। सत्र के शुरुआत में ही शिक्षा विभाग ने 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट देने की तैयारी शुरू कर दी है। इन विद्यार्थियों को टैबलेट देने के लिए निर्देश भी जारी हो गए हैं। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक भी ली थी। जिला शिक्षा अधिकारी ने अप्रैल के प्रथम सप्ताह में टैब वापस कराने के निर्देश जारी किए हैं। यह टैबलेट जिला गणित विशेषज्ञ एवं ई-अधीगम नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र दत्त की देखरेख में दिए जाएंगे। वहीं, विभाग ने टैबलेट देने से पहले इन विद्यार्थियों का आंकड़ा भी जुटा लिया है। वहीं, फेल होने वाले विद्यार्थी को स्कूल छोड़ने पर पहले दिया टैबलेट लौटाना होगा। बता दें कि जिले में विभाग द्वारा करीब 23 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए थे।
आगामी सत्र में कक्षा 10वीं में आने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय में उपलब्ध स्टॉक में से टैबलेट दिए जाएंगे। अगर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाला विद्यार्थी 10वीं कक्षा में फेल हो जाता है और वर्तमान विद्यालय की 10वीं कक्षा में ही पढ़ता है तो पूर्व में प्रदान किया गया टैबलेट अपने पास रखेगा।
12वीं में विद्यार्थी लेकर आएंगे टैबलेट
दरअसल, 11वीं कक्षा के विद्यार्थी परीक्षा पास करने उपरांत 12वीं कक्षा में अपने टैबलेट लेकर आएंगे। अगर कोई विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा में फेल होने उपरांत पुनः उसी विद्यालय में 12वीं कक्षा में आता है तो उसे विद्यालय में उपलब्ध स्टॉफ में से टैबलेट दिया जाना है।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय ने जारी किए थे निर्देश
स्कूल शिक्षा निदेशालय ने पत्र लिखकर बोर्ड परीक्षाओं के समाप्त होने के पांच दिन तक विद्यार्थियों को टैब व उसका सामान वापस जमा करवाने के निर्देश जारी किए थे। निदेशालय ने साफ कहा था कि जो विद्यार्थी ऐसा नहीं करेगा, बोर्ड उनका परीक्षा परिणाम जारी नहीं करेगा। न ही परिणाम डीजी लाकर पर जारी होगा। निदेशालय के मुताबिक 12वीं की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के अलावा 10वीं व 11वीं कक्षा में अन्य स्कूलों में जाने वाले विद्यार्थियों को भी अपना टैबलेट वापस जमा करवाना होगा। डेटा सिम डि-एक्टिवेट कर दी जाएगी।
गुम हुआ टैब तो करवानी होगी पुलिस रिपोर्ट
ऐसे विद्यार्थी जिनसे टैबलेट गुम हो गया है, वे इसकी एफआईआर दर्ज करवाकर स्कूल में जमा करवाएगा। ऐसे विद्यार्थियों की सूची अवसर पोर्टल पर अपलोड कर दी जाएगी। यदि किसी विद्यार्थी से टैब टूट गया है या खराब हो गया है तो उसी कंडीशन में टैबलेट जमा करवाकर सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा। उसे भी पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। इसके अलावा यदि कोई बच्चा टैब, सिम या अन्य मिला हुआ सामान जमा नहीं करवाता तो उसका परिणाम बोर्ड द्वारा रोक दिया जाएगा। यदि गलती से फिर भी परिणाम जारी हो जाता है तो स्कूल प्रभारी ऐसे विद्यार्थियों को स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट, डीएमसी या चरित्र प्रमाणपत्र जारी नहीं करेंगे।
राजकीय स्कूलों में 10वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाने हैं। इसके लिए सभी स्कूलों से विद्यार्थियों की संख्या भी ली जा रही है। उसके आधार पर विद्यालयों में टैबलेट वितरित किए जाएंगे।
- डॉ. देवेंद्र दत्त, जिला गणित विशेषज्ञ और ई-अधीगम नोडल अधिकारी।
एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है। वहीं, 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी संपन्न हो चुकी हैं। इसके लिए सभी बीईओ की बैठक भी ली जा चुकी है। ई-अधीगम के तहत स्कूलों में टैबलेट वितरण करने के लिए सभी को निर्देश दिए हैं।
- कुलदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।