{"_id":"688403ddcb2b101bff0d90b4","slug":"students-will-be-made-aware-about-environmental-protection-panipat-news-c-244-1-sknl1016-140895-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक दिया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के स्कूलों में पर्यावरण संरक्षण के संबंध में गतिविधियां आयोजित की जाएगी ताकि विद्यार्थी पर्यावरण बचाने और निखारने के लिए हर संभव प्रयास कर सकें। योजना के कार्यान्वयन के लिए 23 जुलाई से 25 जुलाई को श्री जयराम विद्यापीठ कुरुक्षेत्र में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला के सौजन्य से यूथ एंड इको क्लब फॉर मिशन लाइफ कार्यक्रम का तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें पानीपत से सहायक परियोजना अधिकारी कुलभूषण जैन और यूथ एंड इको क्लब के कॉर्डिनेटर विपिन कुंडू एवं जयवीर दहिया ने प्रतिभागिता की।
कार्यक्रम में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला कार्यालय में कार्यरत कंस्लटेंट डाॅ. धीरज कौशिक एवं डॉ. राम कुमार (प्रधानाचार्य) एवं उनकी टीम ने भाग लिया। इस अवसर पर राज्य के सभी 22 जिलों से एपीसी व सेकेंडरी एवं एलिमेंट्री कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के उद्देश्यों को सभी स्कूलों के हर विधार्थी तक पहुंचाना है ताकि बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित हो सके कार्यक्रम में वर्ष के दौरान की जाने वाली गतिविधियों पर चर्चा की गई। साथ ही, गत वर्ष की गई गतिविधियों का अवलोकन भी किया गया।
रिसोर्स पर्सन सरवन सिंह ने विभाग के हाई अलटिटूड प्रोग्राम्स, सेफ्टी मेजरस एवं नोटिफिकेशन अपलोडिंग प्रोसेस आदि विषयों पर सेशन लिया। रिसोर्स पर्सन संदीप कुमार ने साहसिक एवं प्रकृति अध्ययन कार्यक्रमों कों नई शिक्षा नीति 2020, एनंसीएफ एवं शैक्षणिक सिद्धांतो के साथ अनुरूपता, बिल्डिंग टीम ऑन डिस्ट्रिक्ट लेवल, हरियाणा की वनस्पति एवं जीव-जंतुओं से संबंधित सेशन लिए। प्रतिभागियों को विद्यालयों में क्लबों की गतिविधियों के आयोजन के साथ-साथ पौधारोपण कार्यक्रम की आवश्यकता और संबंधित अधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, ब्लॉक संसाधन समन्वयक, सहायक ब्लॉक संसाधन समन्वयक तथा विद्यालय प्रमुखों की भूमिका पर भी गहन चर्चा कराई गई। विभाग में साहसिक एवं प्रकृति अध्ययन कार्यक्रमों के जनक डॉ. रामकुमार ने स्टेट टीम के साथ अपने अनुभव साझा किए एवं मां प्रकृति को ईश्वर का रूप बताते हुए कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धीरज कौशिक ने विभाग के इस शानदार कार्यक्रम के तहत एक पेड़ मां के नाम मुहिम में अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
कार्यशाला के प्रतिभागियों ने कुरुक्षेत्र के प्रमुख दर्शनीय स्थलों ब्रह्म सरोवर, श्री कृष्ण म्यूजियम, पनोरमा, ज्योतिसर व अन्य स्थानों का भ्रमण भी किया। कार्यशाला में प्रदेश भर से आए हुए इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के जिला कोऑर्डिनेटर एवं शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस वर्कशॉप के माध्यम से उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने-अपने जिलों व स्कूलों में इको क्लब फॉर मिशन लाइफ को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करेंगे। ब्यूरो