{"_id":"611ea3218ebc3e79db62bae1","slug":"students-will-apply-for-440-seats-in-government-women-s-college-madlauda-panipat-news-knl804417156","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय महिला महाविद्यालय मडलौडा में 440 सीटों पर विद्यार्थी करेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महिला महाविद्यालय मडलौडा में 440 सीटों पर विद्यार्थी करेंगे आवेदन
विज्ञापन
पानीपत। एडमिशन का पार्टल खुलने के बाद एसडी कॉलेज में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए खड़े हुए विद्यार?
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई और एचबीएसई के 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद से ही विद्यार्थियों में कॉलेज में दाखिले को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। कॉलेजों में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू हो चुकी है, लेकिन पहले दो दिन पोर्टल ठप रहा। अब कॉलेजों में आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों में उत्साह के साथ भीड़ भी देखी जा रही है।
शहर के प्रमुख एडेड कॉलेजों की तरह कस्बा मडलौडा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में कुल 440 सीटों पर दाखिले के लिए विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। इस बार सीबीएसई के 6005 और एचबीएसई के 11113 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है। हालांकि विद्यार्थियों की शहर के विभिन्न कॉलेजों में करीब 9500 सीटों पर नजर रहेगी, लेकिन कस्बा मडलौडा में 2014 में स्थापित राजकीय महिला महाविद्यालय कम समय में क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना चुका है।
लड़कियों की शिक्षा में राजकीय महिला महाविद्यालय ने बनाई पहचान
कस्बा मडलौडा क्षेत्र में शिक्षा व सुविधाओं के मामले में राजकीय महिला महाविद्यालय को अग्रणी माना जा रहा है। शिक्षा देने के साथ-साथ लड़कियों के सामाजिक उत्थान में राजकीय महिला महाविद्यालय ने विशेष पहचान बनाई है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार महाविद्यालय में लड़कियों की सुविधा के लिए स्मार्ट क्लास, एसी कमरे, साइंस लैब समेत विभिन्न विषयों की लैब, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय, छात्राओं के आने-जाने के लिए बस सुविधा समेत लगभग हर सुविधा मुहैया करवाई जा चुकी है।
विज्ञापन
अगले सत्र में मिल सकती है मेडिकल तथा पीजी कक्षाओं की सुविधा
राजकीय महिला महाविद्यालय मडलौडा में यूजी कक्षाओं के लिए कला, वाणिज्य तथा साइंस नॉन-मेडिकल की सुविधा है। वहीं, कॉलेज प्रबंधन मेडिकल तथा पीजी कक्षाओं की शुरूआत करने के लिए प्रयासरत है। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि आगामी सत्र तक कॉलेज में छात्राओं के लिए मेडिकल तथा पीजी कक्षाओं की शुरूआत होने की संभावना है जिसके लिए तीसरी मंजिल का निर्माण करवाने का भी प्रयास किया जा जा रहा है।
हेल्प डेस्क लगा विद्यार्थियों का किया जा रहा मार्गदर्शन
12वीं कक्षा पास करने के बाद दाखिला प्रक्रिया की जानकारी के लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क सेवा शुरू की गई है, ताकि छात्राओं का मार्गदर्शन किया जा सके। कॉलेज सूत्रों के अनुसार कॉलेज प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों के मार्गदशन के लिए संबंधित कॉलेज में काउंसलिंग कमेटी का गठन किया गया है।
विभिन्न कोर्स की सीटें
बीए 320
बीकॉम 80
बीएससी नॉन मेडिकल 40
कुल 440
राजकीय महिला महाविद्यालय लड़कियों की शिक्षा के मामले में पूरे क्षेत्र में अग्रणी महाविद्यालय है। अगले सत्र तक मेडिकल तथा पीजी कक्षाओं के संचालन के प्रयास किए जा रहे हैं। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की गाइडलाइन के अनुसार कॉलेज में आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। दाखिला प्रक्रिया के लिए कॉलेज प्रबंधन द्वारा समुचित व्यवस्था की गई है।
-संदीप कंधवाल, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, मडलौडा।