फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students were made to take an oath to stay away from drugs

Panipat News: विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
Students were made to take an oath to stay away from drugs
पानीपत। अतिरिक्त उपायुक्त एवं निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने बुधवार को शिवाजी स्टेडियम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नशा नहीं, शिक्षा चुननी चाहिए। यही जीवन की सच्ची दिशा है। निगम आयुक्त ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा का संचार सकारात्मक दिशा में और सकारात्मक कार्यों में करना चाहिए। नशा शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक रूप से अत्यंत हानिकारक होता है। यह समाज की एक गंभीर समस्या है। जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक जीवन को बर्बाद कर देता है। उन्होंने कहा कि नशे के सेवन व्यक्ति धीरे-धीरे लत के रूप में करने लगता है। यह लत उसे अपराध, हिंसा, बेरोजगारी और असामाजिक गतिविधियों की तरफ ले जाती है। विद्यार्थियों को इनसे खुद दूर रहकर समाज में भी जागरूकता लानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed