फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students were made aware about Mission Buniyad and Super-100 program.

Panipat News: मिशन बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Students were made aware about Mission Buniyad and Super-100 program.
मतलौडा। मिशन बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम का व्यापक प्रचार एवं प्रसार करने के लिए पूरे हरियाणा में जागरूकता अभियान के तहत खंड स्तर पर सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले में शुक्रवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मतलौडा में जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान मिशन बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। सेमिनार में खंड के 35 स्कूलों के कक्षा आठवीं व 10वीं के टॉप-3 विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे
विज्ञापन

इस मौके पर डीईओ राकेश बूरा ने विद्यार्थियों को दृढ़ संकल्प शक्ति से सिद्धि तक पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को जरूरी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। बहुत से आईएएस, आईपीएस अधिकारी, इंजीनियर, डॉक्टर, वैज्ञानिकों ने सरकारी स्कूलों में पढ़कर अपने मुकाम को हासिल किया है। इसलिए छात्र सरकारी स्कूल में पढ़कर भी अपने मुकाम को हासिल कर सकता है। बुनियाद और सुपर-100 जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए चलाए जा रहे हैं। जिले के पांच खंडों में सेमिनार किए जा रहे हैं। समालखा, पानीपत और बापौली खंड में सेमिनार का आयोजन किया जा चुका है जबकि इसराना खंड में 17 दिसंबर को सेमिनार का आयोजन होगा। जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार ने बताया कि बुनियाद कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग व हरियाणा सरकार की और से विकल्प फाउंडेशन के माध्यम से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सक्षम व प्रशिक्षित करने के लिए शुरू किया गया नींव कार्यक्रम है। बुनियाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाना व उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के साथ प्रत्येक विद्यालय से एक टीजीटी शिक्षक भी कार्यक्रम में शामिल हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी सैनी ने की। मंंच संचालन विपिन कुंडू ने किया। सेमिनार में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, विशिष्ट अतिथि जिला परियोजना समन्वयक मनीष गुप्ता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार, को-ऑर्डिनेटर शक्तिधर, विकल्प फाउंडेशन से सरवन कुमार के अलावा प्रीति, सुरेश दलाल, सुषमा रावल सहित भीम सिंह, मदन सिंह, रश्मि, सरिता, योगेश, नीरज कुमार, अनिल कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed