फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students to admit to Deshbandhu Gupta College: Dr. Subhash Chandra

देशबंधु गुप्ता महाविद्यालय में दाखिला लें विद्यार्थी : डॉ. सुभाषचंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
Students to admit to Deshbandhu Gupta College: Dr. Subhash Chandra
पानीपत। सेक्टर-18 स्थित देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले जारी हैं। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुभाषचंद्र जागलान ने बताया कि स्नातक स्तर के दाखिले ओपन काउंसलिंग के माध्यम से प्रतिदिन किए जा रहे हैं। महाविद्यालय में बीए, बीकाॅम, बीएससी, बीबीए, बीसीए में सीटें रिक्त हैं। विद्यार्थी को महाविद्यालय में आयोजित काउंसलिंग में उपस्थित होना जरूरी है। द्वितीय और तृतीय वर्ष के दाखिले हेतु भी पोर्टल खुल गया है। विद्यार्थी अपना दाखिला करा रहे हैं। स्नातकोत्तर स्तर पर एमए अंग्रेजी, इतिहास और अर्थशास्त्र, एमकाॅम, एमएससी गणित में महाविद्यालय में दाखिले शुरू हो गए हैं। एमए अंग्रेजी, अर्थशास्त्र में 40, एमए इतिहास में 60, एमएससी गणित में 40, एमकाॅम में 90 सीटें दाखिले के लिए उपलब्ध हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed