Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students talent honed through industrial accounting training; 52 receive certificates

Panipat News: औद्योगिक लेखा प्रशिक्षण से निखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा, 52 को मिले प्रमाणपत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
Students talent honed through industrial accounting training; 52 receive certificates
आईबी कॉलेज में औद्योगिक लेखा परीक्षण सर्टिफिकेट कोर्स के समापन पर उपस्थित प्रतिभागी, साथ में स्
- आईबी कॉलेज में दो महीने से चल रहे औद्योगिक लेखा परीक्षण सर्टिफिकेट कोर्स का समापन समारोह आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में औद्योगिक लेखा प्रशिक्षण पर आयोजित दो माह के सर्टिफिकेट कोर्स का मंगलवार को समापन हो गया। मार्केटिंग विभाग, इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल, इंटर्नशिप सेल और कल्याणी एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कोर्स के सफल समापन पर 52 विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि ऐसे सर्टिफिकेट कोर्स विद्यार्थियों के कौशल विकास, व्यावहारिक ज्ञान और रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। वाणिज्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीत शर्मा ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में किताबी ज्ञान के साथ उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप व्यावहारिक कौशल विकसित करना भी जरूरी है।
विज्ञापन


कोर्स संयोजिका एवं मार्केटिंग विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम मदान ने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और व्यावसायिक दक्षता को निखारने में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। वहीं, इंटर्नशिप सेल संयोजिका डॉ. चेतना नरूला ने कोर्स को विद्यार्थियों के कॅरिअर निर्माण के लिए उपयोगी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रस्ट के सुनील और आंचल ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को जीएसटी, इनपुट टैक्स क्रेडिट, रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म, चालान नियम, ई-वे बिल और इलेक्ट्रॉनिक कैश एवं क्रेडिट रजिस्टर का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। इस अवसर पर निशा गुप्ता, मनीत कौर, राहुल कुमार और प्रवीन मौजूद रहे।
13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed