फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students returning from Australia stolen a bag full of dollars and valuables

ऑस्ट्रेलिया से लौटे छात्र डॉलर व बेशकीमती चीजों से भरा बैग चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 02:11 AM IST
विज्ञापन
Students returning from Australia stolen a bag full of dollars and valuables
पानीपत। घर जाने के लिए टोल प्लाजा पर ऑटो का इंतजार कर रहे ऑस्ट्रेलिया से छुट्टी पर आए छात्र के साथ लूट हो गई। बाइक सवार बदमाश छात्र से बैग छीनकर ले गए। बैग में 1200 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर, कपड़े और कीमती वस्तुएं थीं। छात्र ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर वारदात की सूचना दी। पुलिस केस दर्ज कर टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में शास्त्री कॉलोनी निवासी विक्की पंवार ने बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करता है। बुधवार दोपहर को ऑस्ट्रेलिया से भारत आया था। शाम को दिल्ली से पानीपत वॉल्वो बस में पहुंचा। बस ने उसको पानीपत टोल प्लाजा पर उतारा। चंडीगढ़ से पानीपत वाली लेन में अपने तीन बैग सड़क पर रखकर ऑटो का इंतजार कर रहा था। दो बडे़ बैग के ऊपर छोटा बैग रखा था। इसी दौरान वहां एक बाइक पर सवार दो युवक आए। जो छोटा बैग छीनकर ले गए। बैग में एयर पॉड, सुपरड्राई की एक जैकेट, 1600 डॉलर, विदेशी चॉकलेट, पूमा कंपनी के एक जोड़ी जूते और कीमती परफ्यूम था। लूटे गए ऑस्ट्रेलियाई डॉलरों की कीमत भारतीय मुद्रा में 87360 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed