फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students of government schools will showcase their talent in the cultural festival

Panipat News: सांस्कृतिक उत्सव में प्रतिभा दिखाएंगे राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी

Sat, 02 May 2026 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 02 May 2026 03:44 AM IST
विज्ञापन
Students of government schools will showcase their talent in the cultural festival
पानीपत। सांस्कृतिक उत्सव में राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी अब अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाएंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सांस्कृतिक उत्सव-2026 के आयोजन व उसकी तैयारी को लेकर विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके अंतर्गत कक्षा पांचवीं से आठवीं और नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय, खंड व जिला स्तर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। पानीपत जिले में भी शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां आरंभ कर दी हैं।
विज्ञापन

विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता 12 से 22 मई, खंड स्तर पर 14 से 25 जुलाई और जिला स्तर पर 24 से 29 अगस्त 2026 तक आयोजित होंगी। कार्यक्रम की मुख्य विषयवस्तु हरियाणा की विरासत, संस्कृति, नैतिक मूल्य व पर्यावरण आधारित रहेगी। प्रतियोगिताओं में लोकनृत्य (एकल व समूह), रागनी और नाट्य प्रस्तुति शामिल रहेंगी। जिले के 49 माध्यमिक विद्यालयों, 24 उच्च विद्यालयों व 100 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के लिए पुरस्कार व आयोजन संबंधी बजट जारी किया गया है। संवाद
विज्ञापन


वर्जन-
जिले में सांस्कृतिक उत्सव-2026 का आयोजन विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित समय सीमा में कराया जाएगा। विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed