{"_id":"64de8648154e9609e503e528","slug":"students-learned-the-nuances-of-theater-and-folk-dance-panipat-news-c-45-1-sknl1005-3192-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: विद्यार्थियों ने सीखी रंगमंच और लोकनृत्य की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: विद्यार्थियों ने सीखी रंगमंच और लोकनृत्य की बारीकियां
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद की ओर से विद्यार्थी वर्ग में कला और संस्कृति के प्रति रुझान पैदा करने के लिए विद्यालय स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें विद्यार्थी वर्ग को संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं। हरियाणा कला परिषद की ओर से कुशल प्रशिक्षक प्रतिभागियों को विभिन्न विधाओं की बारीकियों की जानकारी देने के साथ अलग-अलग प्रस्तुतियां तैयार करवाकर उन्हें मंच भी प्रदान कर रहे हैं। ये जानकारी हरियाणा कला परिषद के मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में कनीपला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 20 दिवसीय रंगमंच कार्यशाला का वीरवार को समापन हो गया। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों ने रंगमंच और लोकनृत्य की बारीकियां सींखीं।चंचल शर्मा के निर्देशन में अभिनय के गुर सीखते के बाद विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत मिशन पर आधारित नाटक भी तैयार किया।
इस नाटक के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने नाटक के माध्यम से दिखाया कि एक रेलवे स्टेशन पर यात्री गंदगी फैलाते रहते हैं। रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों को अच्छा नहीं लगता और वो यात्रियों को रोकने की बजाय स्वयं सफाई करना शुरु कर देते हैं। इससे प्रभावित होकर यात्री भी सफाई करने में सहयोग देते हैं। इस प्रकार एक सामाजिक संदेश देते हुए विद्यालय के विद्यार्थियों ने अभिनय कौशल का प्रदर्शन किया। वहीं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, थानेसर में 20 दिवसीय हरियाणवी लोकनृत्य कार्यशाला का भी समापन हो गया। इस कार्यशाला में प्रशिक्षक सुमन कुमारी ने विद्यार्थियों को हरियाणवी नृत्य का प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा सेक्टर 13 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गौरव तथा मेजर नितिन बाली गीता निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पंकज द्वारा हरियाणवी लोकनृत्य की कार्यशालाओं का आयोजन किया गया था। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या उषा रानी, माया देवी, अनीता, मीनाक्षी, पुष्पा, रितु, मीनू, रेखा, अनु, कांता, नीरज व जितेंद्र आदि अध्यापक उपस्थित रहे।