फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Students from classes 8 to 10 will showcase their talent in the math quiz.

Panipat News: मैथ क्विज में आठवीं से 10वीं तक के विद्यार्थी दिखाएंगे मेधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Students from classes 8 to 10 will showcase their talent in the math quiz.
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाने, तार्किक क्षमता विकसित करने और गणितीय प्रतिभाओं को तलाशने के उद्देश्य से जिले में 17 सितंबर को जिला स्तरीय गणित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को प्रतियोगिता के आयोजन के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रत्येक स्कूल से कक्षा आठवीं से दसवीं तक के तीन विद्यार्थियों की टीम प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रश्न मुख्य रूप से कक्षा आठवीं से 10वीं की एनसीईआरटी गणित की पुस्तकों पर आधारित होंगे। इसके अलावा वैदिक गणित, तार्किक व कंप्यूटेशनल थिंकिंग, सुडोकू, हरबंस पजल, कश्मीरी अमृत पजल, ब्रेन टीजर और पैटर्न रिकॉग्निशन जैसे विषयों से भी सवाल पूछे जाएंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को रटने के बजाय अवधारणात्मक समझ, तर्क, रचनात्मकता और समस्या समाधान के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला चरण स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। इसमें 30 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। छह सर्वश्रेष्ठ टीमें दूसरे चरण के लिए चयनित होंगी।
दूसरे चरण में कॉन्सेप्ट, विजुअल, एक्टिविटी और रैपिड फायर राउंड होंगे। विजुअल और एक्टिविटी राउंड में गणित से जुड़े चित्र, गतिविधियां और पजल शामिल होंगे। प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के लिए निर्धारित समय होगा। तीन सर्वश्रेष्ठ टीमों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में सरकारी मॉडल संस्कृति स्कूल, आरोही मॉडल स्कूल, पीएम श्री स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक, राजकीय उच्च और राजकीय माध्यमिक विद्यालय भाग ले सकेंगे।

गणित केवल अंकों और सूत्रों का विषय नहीं, बल्कि तार्किक ढंग से सोचने और समस्याओं का समाधान खोजने का माध्यम है। जिला स्तरीय क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों को गणित को रुचिकर और व्यावहारिक तरीके से समझने का अवसर मिलेगा। -राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।

दीपिका धवन सम्मानित
पानीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौली की गणित प्राध्यापिका दीपिका धवन को शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।
दीपिका धवन ने विद्यार्थियों में गणितीय समझ और तार्किक सोच विकसित करने के लिए विद्यालय में गणित पहेली कॉर्नर स्थापित किया है। विभिन्न गतिविधियों और पहेलियों के माध्यम से वह विद्यार्थियों को गणितीय अवधारणाएं सरल तरीके से समझा रही हैं।

उन्होंने जिला स्तरीय गणित एवं विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान हासिल किया और नवीन शिक्षण सामग्री व गणितीय मॉडल तैयार किए हैं। वह जिला गणित ओलंपियाड की अध्ययन सामग्री तैयार करने के साथ ओलंपियाड पुस्तकों की सह-लेखक भी रही हैं। एससीईआरटी की मैथस्टिक पत्रिका के संपादकीय दल से पिछले तीन वर्षों से जुड़ी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed