फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Student was stabbed to death 27 times in enmity, three arrested

Panipat News: रंजिश में छात्र की 27 बार चाकू गोदकर की थी हत्या, तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Student was stabbed to death 27 times in enmity, three arrested
इसराना। सोनीपत जिले के शामड़ी गांव निवासी 10वीं कक्षा के छात्र विनोद की हत्या के तीनों आरोपियों को पुलिस ने आठ घंटे के अंदर शामड़ी के बिजवा रोड से गिरफ्तार कर लिया। तीन में से एक आरोपी की दो माह पहले छात्र से कहासुनी हुई थी, जिसका बदला लेने के लिए उसने दो साथियों के साथ 27 बार चाकू से वार कर छात्र की हत्या की थी। पोस्टमार्टम के दौरान शव पर 27 घाव मिले। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों की पहचान मोहित, सचिन उर्फ अमन और सचिन उर्फ चीता के रूप में हुई। आरोपियों से खुलासा हुआ कि आरोपी सचिन उर्फ चीता की गत फरवरी में विनोद के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसकी रंजिश रखते हुए आरोपी सचिन उर्फ चीता ने अपने साथी आरोपी सचिन उर्फ अमन व मोहित के साथ मिलकर विनोद को मारने की योजना बनाई। आरोपी मोहित की विनोद के साथ भी दोस्ती थी। योजना के अनुसार तीन मई की शाम मोहित बाइक लेकर विनोद के घर गया। विनोद को खेतों में घूमने की बात कहकर अपने साथ बाइक पर बैठाकर गांव से बाहर ले गया। वहां रास्ते में उसे सचिन उर्फ चीता व सचिन उर्फ अमन मिले। योजना के अनुसार वे दोनों भी मोहित के साथ बाइक पर बैठ गए। तीनों बाइक को पुगथला रोड पर गांव से कुछ दूर चलने पर ड्रेन नंबर नौ की पटरी से होते हुए काकौदा गांव की सीमा में ले गए। जहां आरोपियों ने डीआर कॉलेज के समीप ड्रेन की पटरी पर विनोद को बाइक से उतारकर चाकू घोंपकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। शव को वहीं छोड़कर बाइक सहित तीनों आरोपी वापस गांव आ गए।
विज्ञापन

थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि वीरवार को दोपहर ड्रेन की पटरी पर खून से लथपथ शव पड़ा होने की सूचना डायल 112 को मिली थी। इसके बाद पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद सोनीपत जिले की मुडलाना चौकी से संपर्क साधा गया। परिजनों के मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पिता ने तीन दोस्तों पर हत्या का शक जताते हुए शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed