{"_id":"67be36b8dff95f814408e759","slug":"strong-wind-increases-cold-it-may-rain-tomorrow-panipat-news-c-244-1-pnp1007-132770-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तेज हवा ने बढ़ाई ठंड, कल हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तेज हवा ने बढ़ाई ठंड, कल हो सकती है बारिश
विज्ञापन
पानीपत। मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। मंगलवार को सुबह आसमान में हल्का कोहरा दिखाई लेकिन कुछ समय बाद धूप निकलने से आसमान साफ दिखाई देने लगा। पूरा दिन बादलों की आवाजाही लगी रही। हवा की तेज रफ्तार से दिन के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई। वहीं रात का न्यूनतम तापमान बढ़ा है। मौसम विशेषज्ञ ने इस सप्ताह बारिश की संभावना जताई है। किसानों को फसलों की चिंता सताने लगी है।
फरवरी में पूरा महीना मौसम परिवर्तनशील रहा है। बादलों की आवाजाही से तापमान में उतार-चढ़ाव लगा हुआ है। मंगलवार सुबह ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का असर ज्यादा देखने को मिला। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा लेकिन धूप निकलने से जल्दी ही आसमान साफ दिखाई देने लगा। हवा की तेज रफ्तार व पूरा दिन मध्यम धूप निकलने से दिन के अधिकतम तापमान में कमी आई। मंगलवार का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
मौसम में लगातार बदलाव से किसानों को फसलों की चिंता सताने लगी है। इसराना निवासी राजेंद्र ने बताया कि फरवरी में ही मार्च महीने जैसी गर्मी होने से गेहूं का उत्पादन प्रभावित हो सकता था लेकिन पिछले सप्ताह हुई ओलावृष्टि से ठंड थोड़ी बढ़ी है। जिससे गेहूं उत्पादन अच्छा होगा। मौसम विशेषज्ञ ने इस सप्ताह फिर से बारिश की संभावना जताई है। बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। वीरवार और शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है। जिससे ठंड बढ़ेगी। किसानों को अभी सिंचाई करने से बचना चाहिए क्योंकि ज्यादा नमी भी गेहूं उत्पादन के लिए सही नहीं है।
विज्ञापन
दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान
मंगलवार 25/14
बुधवार 28/16
वीरवार 23/16
शुक्रवार 22/14
शनिवार 26/14
रविवार 27/13
सोमवार 27/13