फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Strike in mandi, 2.5 crore trade distrubed

मंडी में हड़ताल के चलते करीब ढाई करोड़ का कारोबार प्रभावित

Mon, 25 Jan 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Mon, 25 Jan 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Strike in mandi, 2.5 crore trade distrubed

विज्ञापन

सब्जी मंडी आढ़ती अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। आढ़तियों के हड़ताल पर जाते ही खेतों में किसानों व मंडी में ग्राहकों पर परेशानी आकर पड़ गई। किसानों को खेतों में तैयार फसल को बेचने का कोई रास्ता नहीं मिल पा रहा और मंडी में लोगों को मंहगी सब्जी खरीदनी पड़ी। कच्चे आढ़तियों ने नई अनाज मंडी में प्लाटों के रिजर्व मूल्य पर आवंटन में भेदभाव की नीति अपनाने व अनदेखी बरतने के आरोप लगाए हैं। मंडी आढ़तियों ने मांगों को लागू होने तक हड़ताल जारी रहेगी। मंडी में हड़ताल रखने व गणतंत्र दिवस को काला दिवस मनाने का फैसला लियाहै। ऐसे में हड़ताल जारी रहती है तो खेतों में सब्जी की फसल गलने के साथ मंडी में सब्जी के लाले पड़ जाएंगे। वहीं आढ़तियों की हड़ताल से करीब ढाई करोड़ का काम प्रभावित हुआ है।

सनौली रोड स्थित सब्जी मंडी के आढ़तियों ने सोमवार को सुबह ही हड़ताल कर दी और फड़ी लगाने वालों का भी समर्थन मांगा। आढ़तियों से सब्जी न मिल पाने के चलते उनको भी इसमें शामिल होना पड़ा। मंडी आढ़तियों सुरेश धमीजा व रमेश मलिक ने बताया कि मुख्य प्रशासक एचएसएएमबी पंचकूला के आदेशानुसार अनाज मंडी स्थित नई सब्जी मंडी में प्लाटों के रिजर्व मूल्य पर ड्रा के लिए तीन बार आवेदन मागें गए थे, लेकिन आज तक मंडी आढ़तियों को प्लाट आबंटन नहीं किए गए है। इससे मंडी आढ़तियों में सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। आरोप लगाया कि अधिकारी भेदभाव की नीत िअपना रहे हैं। करीब छह साल से मंडी आढ़ती उच्चाधिकारियों के चक्कर काट रहे है, लेकिन हर बार तारीख दे जाती है। ऐसे में आढ़तियों में भारी रोष पनप रहा है। उन्होंने चेताया कि जब आढ़तियों की समस्या का समाधान नहीं होगा हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर नरेश, सुरेंद्र मलिक, रोहताश देशवाल, सुभाष, रामनिवास, अहलावत, सुनील, जसवीर, प्रेमनाथ, सुरेश व अशोक चावला मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुख्य प्रशासक व फाइनेंस कमिश्नर को लगाई थी गुहार
सभी आढ़तियों ने आलाटमेंट कमेटी की भेदभाव की नीति के खिलाफ मुख्य प्रशासक व फाइनेंस कमिश्नर को अपनी स्थिति स्पष्ट की व प्लाट के अलाटमेंट के लिए अपील की लेकिन उच्च अधिकारियों की टाल मटोल की नीति के चलते कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वे अपनी मांगों को लागू होने तक हड़ताल जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला
सनौली रोड स्थित पुरानी सब्जी मंडी को नई अनाज मंडी में शिफ्ट किया जाना है। यहां पर आढ़तियों को रिजर्व मूल्य  पर प्लाट आवंटन किए जाने थे। इसके लिए पहली बार आवेदन जमा की तारीख 7 जुलाई 2009 तय की गई। अभी तक किसी आढ़ती ने कोई भी आवेदन जमा नहीं करवाया, इससे पहले 3 जुलाई 2009 को ही इसको स्थगित कर दिया गया। दूसरी बार कट ऑफ डेट 5 मई 2010 निर्धारित की गई थी और फार्म जमा करवाने की अंतिम तारीख 4 जून 2010 निर्धारित की गई थी, जिसमें 95 आढ़तियों ने आवेदन फार्म जमा करवाए। उनमें से 74 आढ़तियों को ही रिजर्व मूल्य पर ड्रा द्वारा प्लाट के लिए उपयुक्त समझा गया, लेकिन ड्रा की तारीख 23 जून 2010 से ठीक पांच दिन पहले 18 जून 2010 को ड्रा को स्थगित कर दिया गया। तीसरी बार 74 आढ़तियों के ड्रा की तारीख 3 नवंबर 2011 को नया प्रोग्राम दे दिया गया और 12 नई फाइल जमा करवाई गई। जिससे फाइलों की टोटल संख्या 107 हो गई। 107 फाइलों में केवल 13 फर्मों को ही ड्रा में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed