फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Stop recruitment gang playing with the future of youth

Panipat News: युवाओं के भविष्य से खेल रहा भर्ती रोको गैंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
Stop recruitment gang playing with the future of youth
पानीपत। सरकारी नौकरियों में कोर्ट केस के माध्यम से अड़चन लगाने पर प्रदेश में निकली भर्ती रोको गैंग की शवयात्रा बुधवार को पानीपत पहुंची। क्षेत्र से भारी संख्या में युवाओं ने जीटी रोड स्थित होटल स्काईलार्क पहुंचकर यात्रा का समर्थन किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ब्राह्मण आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने कहा कि रोजगार के दुश्मन भर्ती रोको गैंग का सामाजिक व राजनीतिक बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाए कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला के समर्थकों द्वारा सरकारी भर्तियों के खिलाफ कोर्ट केस दायर कराए जा रहे हैं। उन्होंने शव यात्रा निकाल पूरे मामले से पर्दा उठाने का प्रण लिया है। उन्होंने कहा कि शव यात्रा प्रदेश के हर जिले में जाएगी। यात्रा का मकसद गरीब बेरोजगार युवाओं के हितों की रक्षा करना है। वे दशकों से बेरोजगार युवाओं की आवाज उठाते रहे हैं। ब्राह्मण, बनिया, राजपूत और पंजाबी समुदाय के गरीब बच्चों को आरक्षण (ईपीबीजी) के लिए आज भी संघर्षरत हैं। इसके तहत सैकड़ों बच्चों की ज्वाइनिंग कराई है व चुनिंदा वंचितों की ज्वाइनिंग भी कराकर ही दम लेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगार युवाओं की नौकरी में सबसे बड़ी बाधा भर्ती रोको गैंग है। जब भी किसी युवा को नौकरी देने की बात आती है या सरकार रिजल्ट घोषित करती है तो इस गैंग की परेशानी बढ़ जाती हैं। वे कोर्ट आदि को हथियार बनाकर उनकी नौकरी छीनने की कोशिश कर रहे हैं। अबतक भर्ती रोको गैंग से उनकी कानूनी लड़ाई थी, लेकिन अब उन्होंने सामाजिक लड़ाई से उन्हें प्रदेश की जनता के सामने लाने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed