फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   stone mason going in search of work died in road accident

Panipat News: काम की तलाश में जा रहे पत्थर मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
stone mason going in search of work died in road accident
इसराना। पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर इसराना के समीप बाइक सवार पत्थर मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह इसराना क्षेत्र में काम की तलाश में जा रहा था। अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। इसराना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार के लखीसराय जिले के भवानीपुर गांव निवासी गौतम (33) पिछले पांच साल से अपने परिवार के साथ पानीपत के राजनगर में किराए के मकान में रहता था। वह पत्थर मिस्त्री था। कुछ दिनों से उसके पास काम नहीं था। वह बृहस्पतिवार को अपनी बाइक पर इसराना की तरफ काम की तलाश में जा रहा था। इसराना के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गौतम बाइक समेत सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार गौतम के पास दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed