फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Stolen propylene gas fitted with valve in tanker busted, four arrested

Panipat News: टैंकर में वॉल्व लगा प्रोपलीन गैस चोरी करने का भंडाफोड़, चार पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Stolen propylene gas fitted with valve in tanker busted, four arrested
इसराना। इसराना थाना पुलिस ने गांव डाहर के गोल चक्कर के नजदीक एक ढाबे पर गुजरात नंबर के टैंकर से प्रोपलीन गैस निकालने का भंडाफोड़ किया है। यहां से एलपीजी के कॉमर्शियल सिलिंडर भर रहे चार लोगों को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से 46 सिलिंडर बरामद किए गए हैं। वे एक वॉल्व की मदद से जुगाड़ कर गैस निकाल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें इनके सरगनाओं का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


इसराना पुलिस थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी डाहर गांव में गाेल चक्कर पर चार युवक गुजरात नंबर के एक टैंकर से अवैध रूप से प्रोपलीन गैस चोरी कर रहे हैं। यहां चढ़ती कला ढाबे के पीछे चार युवक एक टैंकर (कैप्सूल) में वाॅल्व की मदद से प्रोपलीन गैस निकालकर पिक-अप गाड़ी में रखे एलपीजी के कॉमर्शियल सिलिंडरों में भर रहे थे। एक युवक टैंकर के ऊपर और दो नीचे वॉल्व को पकड़े हुए थे। पुलिस के अनुसार यहां से वाल्व हटवाई गई। वहीं नागालैंड नंबर के प्रोपलीन गैस के एक अन्य टैंकर के पास एक युवक खड़ा था। पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में लिया। इन्होंने अपनी पहचान विरेंद्र निवासी गांव भरहट, जिला गौरखपुर, सुखदेव सिंह उर्फ विजय निवासी गांव सुजनदार, जिला रियासी जम्मू कश्मीर, संदीप निवासी गांव डाहर, विक्रम निवासी गांव नंगला जिला मेनपुरी, उत्तर प्रदेश के रूप में बताई। यहां 46 गैस सिलिंडर मिले। 24 सिलिंडर भरे हुए थे। कागजातों की जांच की तो बिल्टी के अनुसार टैंकर में 18.990 टन गैस थी। इन्होंने इसमें से 22 सिलिंडर गैस चोरी की थी। सभी सिलिंडर को पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। वहीं नागालैंड नंबर के प्रोपलीन गैस से भरे एक अन्य टैंकर के पास जान जोखिम में डाले हुए थे। पुलिस के अनुसार प्रोपलीन गैस को वॉल्व की मदद से सिलेंडरों में भर रहे थे। यह जान जोखिम में डालने वाला है। इनसे टैंकर से गैस चोरी करने वाले सभी साधन बरामद कर लिए गए है। इनको बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


बॉक्स
यह है प्रोपलीन गैस
प्रोपलीन (सी-3 एच-6 ) एक रंगहीन ईंधन गैस है। जिसमें प्राकृतिक रूप से तीखी गंध होती है। हालांकि प्रोपेन के समान, इसमें एक दोहरा बंधन होता है जो इसे दहन का लाभ देता है यानी यह अधिक गर्म जलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed