फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Stay checkpoints along Uttar Pradesh border will be equipped with CCTV cameras.

Panipat News: उत्तर प्रदेश सीमा से स्टे नाके होंगे सीसीटीवी कैमरों से लैस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Stay checkpoints along Uttar Pradesh border will be equipped with CCTV cameras.
पानीपत। विधानसभा चुनाव को लेकर उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बुधवार को पर्यटन केंद्र स्काई लार्क में उत्तर प्रदेश की सीमा से स्टे जिलों के पुलिस, कराधान एवं जीएसटी विभाग के अधिकारियों के साथ कोर्डिनेशन कमेटी की बैठक की। उन्होंने दोनों प्रदेशों के अधिकारियों को समन्वय स्थापित करके चुनावी डयूटी निर्वहन करने व पेट्रोलिंग की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। इसमें निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों से चुनाव के संदर्भ में सुझाव भी मांगे। उन्होंने अधिकारियों को नकदी और शराब का टारगेट रखकर कार्य करने, सीजर की रिपोर्ट निश्चित समय अवधि में देने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सीमा के साथ स्टे क्षेत्र पर चुनाव के दौरान और निगरानी बरतने की आवश्यकता है। सीमा के पार लगाए गए दोनों नाकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, एफएसटी व एसएसटी की टीमों को 24 घंटे डयूटी देने और चुनाव के मद्देनजर विशेष तौर पर नकदी और शराब पर निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष कराने को लेकर सीमा से स्टे गांव में बैंकों में हो रहे पैसे के लेन देन को लेकर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि वे बैंकरों की बैठक ले चुके हैं। भारत चुनाव आयोग की गाइड लाइन से अवगत करवा चुके हैं। उपायुक्त ने कहा कि चुनाव की इस अवधि में खासतौर पर शराब के ठेकों पर स्टाॅक और नकदी पर निगरानी रखने की विशेष जरूरत है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव में पैसे की अहम भूमिका रहती है। इस पर ओर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। भारतीय चुनाव आयोग के दिशानिर्देश अनुसार एफएसटी व एसएसटी टीमों को जांच में ओर तेजी लानी होगी और इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि किसी व्यक्ति को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


समालखा विधानसभा क्षेत्र उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़ा क्षेत्र है जहां पर हो रही गतिविधियों पर ओर ध्यान देना होगा। बागपत व शामली से आने वाले वाहनों पर ओर चौकसी बरतने की आवश्यकता है। राणामाजरा, गढ़ी बेसक व कई अन्य क्षेत्रों पर दिन व रात्रि के वक्त ओर ध्यान देना होगा। उन्होंने डीईटीसी व जीएसटी से जुड़े अधिकारी को निर्देश दिए कि वे चुनाव पर और ध्यान दें। नकदी और शराब के जो भी मामले आते हैं उन्हें सीज कर तुरंत रिपोर्ट करें।


बैठक में शामली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने सुझाव दिए और अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि जो किसान फसल की बिजाई कर चुके हैं वे चुनाव के दौरान फसल को मंडियों मे लाने का प्रयास करेंगे। इस पर कोई विवाद न बने इस पर और ध्यान देना होगा। उपायुक्त ने हर संभव मदद के उन्हें निर्देश दिए। इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ एवं नोडल अधिकारी नरेंद्र पाल मलिक, एमडी शुगर मील मनदीप सिंह, डीएसपी सतीश वत्स, डीईटीसी जीएसटी पुनित शर्मा, डीईटीसी एक्साइज बिजेंद्र ढुल, निर्वाचन तहसीलदार सुदेश राणा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed