{"_id":"6334b3b990cf891ef80e339c","slug":"state-level-comptetion-panipat-news-knl122739132","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय महाविद्यालय की टीम ने पहला स्थान पाकर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महाविद्यालय की टीम ने पहला स्थान पाकर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई
विज्ञापन
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से एड्स, टीबी, कोरोना, डेंगू, चिकनगुनिया एवं अन्य बीमारी विषय पर जिलास्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता मे जिले के आठ कॉलेज की टीमों ने हिस्सा लिया। राजकीय महाविद्यालय पानीपत के नवनीत और भगत सिंह की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।
राजकीय महाविद्यालय इसराना की आशा जागलान और हर्ष की टीम ने दूसरा और वैश्य महाविद्यालय समालखा की ट्विंकल और इशिका की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम अब राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने पंचकूला जाएगी। सिविल अस्पताल के डॉ. ललित वर्मा ने बताया कि तपेदिक या टीबी आमतौर पर एमटीबी जीवाणु के कारण होता है। यह धीरे-धीरे बढ़कर संक्रमण पैदा करता है। उन्होंने कहा कि उपचार के साथ टीबी ठीक हो सकता है।
डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं के ज्ञान में वृद्धि होती है और उनमें आत्मविश्वास के भाव का संचार होता है। इस मौके पर क्विज मास्टर ओमप्रकाश एसटीएस, रवि भोला काउंसलर ईसीटीसी और गुरुदत्त पीपीएमसी समालखा भी मौजूद रहे।