फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   State level art festival

Panipat News: राज्य स्तरीय कला उत्सव में ओवरऑल विजेता बना पानीपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
State level art festival
पानीपत। पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिले के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। 17 विद्यार्थियों ने 10 गतिविधियों में भाग लिया। इसें चार बच्चों ने प्रथम, तीन ने द्वितीय और दो बच्चों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पानीपत को ओवर ऑल विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय रीडिंग प्रमोशन कार्यक्रम में इन सभी बच्चों व उनके अध्यापकों को जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया, जिला माैलिक शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, डीपीसी समग्र शिक्षा अनीता डागर द्वारा सम्मानित किया गया। सभी अधिकारियों ने बच्चों को राज्य स्तर पर जीतने के लिए बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर जाने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जीत का गुरु मंत्र दिया। नोडल अधिकारी रमेश चहल ने भरोसा दिया कि राष्ट्रीय स्तर पर भी ऐसा ही प्रदर्शन करेंगे। मंच संचालन डॉक्टर महेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल रेखा शर्मा, प्रधानाचार्य मीनू चौधरी, मुख्य शिक्षक जयदीप, सुरेश खैंची, महेश, संदीप, संदीप, मीमांसा, जोगिंदर राठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन



राज्य स्तर पर स्थान पाने वाले विद्यार्थी
स्थान विधा विद्यार्थी
प्रथम विजुअल आर्ट ट्वाएज गुलनाज
प्रथम विजुअल आर्ट ट्वाएज विकास
प्रथम विजुअल आर्ट 2-डी आर्यन
प्रथम क्लासिकल डांस वंश
द्वितीय मोनो एक्टिंग पलक
द्वितीय म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट ज्योति
द्वितीय म्यूजिक वोकल कृष
तृतीय म्यूजिक वोकल छवि
तृतीय विजुअल आर्ट 3-डी वंशिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed