{"_id":"66e78e69b5e6a5b0140c9de4","slug":"state-general-secretary-of-bku-sonu-malpuriya-expelled-for-six-years-panipat-news-c-244-1-pnp1001-124357-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: भाकियू के प्रदेश महासचिव सोनू मालपुरिया छह साल के लिए निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: भाकियू के प्रदेश महासचिव सोनू मालपुरिया छह साल के लिए निष्कासित
विज्ञापन
पानीपत। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने प्रदेश महासचिव सोनू मालपुरिया को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उन्हें अनुशासनहीनता और संगठन के विरुद्ध कार्य करने के आरोप लगे हैं। यूनियन के केंद्रीय कार्यालय किसान भवन सिसौली ने इसक पत्र जारी किया है। प्रदेशाध्यक्ष ने सोनू मालपुरिया के निष्कासन की बात की पुष्टि की है। सोनू मालपुरिया से इसको लेकर बात करनी चाही, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।
भारतीय किसान यूनियन केंद्रीय कार्यालय किसान भवन सिसौली मुजफ्फरनगर ने जारी पत्र में कहा कि हरियाणा प्रदेश इकाई के प्रदेश महासचिव सोनू कुमार मालपुरिया अनुशासनहीनता और संगठन के विरुद्ध कार्य करने पर संलिप्त पाए गए हैं। ऐसे में उनको तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। इसके साथ सोनू मालपुरिया को पदमुक्त किया जाता है। केंद्रीय कार्यालय ने पत्र में स्पष्ट तौर पर लिखा है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में सबको स्वतंत्र रूप से मतदान का अधिकार है, लेकिन किसी भी राजनीतिक दल के मंच या माइक का इस्तेमाल नहीं कर सकते। ऐसा मामला संज्ञान में आने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार सोनू कुमार मालपुरिया पिछले दिनों एक राजनीतिक दल के प्रत्याशी के साथ नजर आए थे। वे उनके साथ मंच पर भी थे। संगठन ने इसको लेकर कार्रवाई की है।
सोनू कुमार मालपुरिया किसान भवन पानीपत के लंबे समय तक प्रधान रहे हैं। पिछले दिनों बापौली-सनौली ब्लॉक के प्रधान की टर्म थी, लेकिन सोनू कुमार मालपुरिया ने अपनी टर्म का समय बढ़ा लिया था। इसको लेकर काफी विरोध हुआ। किसानों ने गढ़ी भल्लौर निवासी सूरजभान रावल को किसान भवन का प्रधान चुन लिया था। इसके बाद किसान भवन के कब्जे को लेकर विवाद रहा। इसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। सोनू और सूरजभान पक्ष एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दे चुके हैं। इससे पहले विवाद के चलते किसान भवन प्रशासन की देखरेख में रहा था। अब भी यहां बैठक नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
वर्जन :
यूनियन के सिसोली मुख्यालय से प्रदेश महासचिव सोनू मालपुरिया को बर्खास्त करने का पत्र आया है। उन पर अनुशासनहीनता और राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे हैं। यूनियन का फैसला सबको मान्य होगा।
रतन मान, प्रदेशाध्ययक्ष, भारतीय किसान यूनियन