फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Stages were also set up for Lanka Dahan

Panipat News: मॉडल टाउन में लंका दहन, देवी मंदिर और आईबी स्कूल में भी सजे मंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
Stages were also set up for Lanka Dahan
श्री सनातन धर्म सभा मॉडल टाउन में रामलीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत : सभा
- श्री राम दशहरा कमेटी देवी मंदिर में सीता हरण और आईबी सीसे स्कूल में राम-रावण युद्ध के मंचन किया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। विजय दशमी शहर समेत जिलेभर में रामलीला मंचन की धूम मची हुई है। शहर के विभिन्न धार्मिक संस्थानों और सभाओं द्वारा आयोजित रामलीलाओं में प्रभु श्रीराम के जीवन के अलग-अलग स्वर्णिम प्रसंगों का सजीव मंचन किया जा रहा है। इसे देखने के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसमूह उमड़ रहा है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित हो रहे इन प्रमुख कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण इस प्रकार है:
श्री सनातन धर्म रामलीला सभा मॉडल टाउन में लंका दहन का भव्य मंचन
श्री सनातन धर्म रामलीला सभा मॉडल टाउन के तत्वावधान में चल रहे पावन रामलीला महोत्सव में ऐतिहासिक, आध्यात्मिक व रोमांच से परिपूर्ण लंका दहन के प्रसंग का सजीव मंचन किया गया। इस दौरान शहर के जाने-माने समाजसेवी अनिल दुआ व राजू खिल्लन मुख्यातिथि रहे। सभा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन

मंचन के दौरान दिखाया गया कि कैसे पवनपुत्र हनुमान समुद्र लांघकर लंका पहुंचे और अशोक वाटिका में माता सीता को प्रभु की मुद्रिका सौंपी। हनुमान के रूप में लवकेश महाजन ने लंका दहन और रावण की सभा में निर्भीक उपदेश का ओजस्वी अभिनय किया। भगवान श्रीराम की भूमिका में बलजीत टूर्ण, माता सीता के रूप में आकाश खुराना, रावण के रूप में पप्पू नारंग और मेघनाद के रूप में गोपी काठपाल ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभा के प्रधान तरुण गांधी ने कहा कि लंका दहन हमें अहंकार और अधर्म के त्याग का संदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री राम दशहरा कमेटी, देवी मंदिर सीता हरण का मर्मस्पर्शी मंचन
श्री राम दशहरा कमेटी देवी मंदिर की रामलीला में सीता के हरण के अति संवेदनशील और मार्मिक प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों द्वारा निभाए गए भावुक किरदारों और संवाद अदायगी को देखकर पंडाल में बैठे दर्शकों की आंखें नम हो गईं। इस दौरान रावण द्वारा रची गई चाल और माता सीता की पवित्रता व विरह के दृश्यों को बहुत ही सुंदरता के साथ जीवंत किया गया। प्रधान आदर्श गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया।


श्री सायंकाल रामलीला में राम-रावण युद्ध का मंचन
श्री सायंकाल रामलीला लैय्या सभा द्वारा आईबी सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में भव्य रामलीला का आयोजन किया गया। यहां राम और रावण के बीच हुए भीषण और रोमांचक युद्ध का मंचन किया गया। अस्त्र-शस्त्रों के संचालन और युद्ध के सजीव दृश्यों ने दर्शकों में जोश भर दिया। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में धर्म, सत्य और सदाचार की स्थापना के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
31, 33

श्री सनातन धर्म सभा मॉडल टाउन में रामलीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत : सभा

श्री सनातन धर्म सभा मॉडल टाउन में रामलीला का मंचन करते कलाकार। स्रोत : सभा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed