फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   15 complaints

Panipat News: समाधान शिविर में दर्ज 15 शिकायत, एडीसी ने लिया संज्ञान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
15 complaints
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिला सचिवालय सभागार में सोमवार को जनता समाधान शिविर लगाया गया। इसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी 15 शिकायतें दर्ज की गईं।
एडीसी अंकित चौकसे और पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने अधिकारियों के साथ नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागाध्यक्षों को त्वरित व पारदर्शी समाधान के कड़े निर्देश दिए।
एडीसी अंकित चौकसे ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को राहत पहुंचाना और सरकारी व्यवस्था के प्रति उनका विश्वास मजबूत करना है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी और कहा कि जन शिकायतों का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारी प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लें और बिना किसी अनावश्यक देरी के नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।एसपी मेधा भूषण ने पुलिस मे से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच व समयबद्ध कार्रवाई पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ जनसुनवाई करते हुए कानून के दायरे में न्याय दिलाना होगा। इस मौके पर एसडीएम मनदीप कुमार, सीईओ जिला परिषद डॉ. किरण, नगराधीश टीनू पोसवाल और डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीआरओ कलब लाकड़ा, डीएचओ संदीप और जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन करण बहल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed