फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sports Minister invited for Hanuman Katha Mahotsav

Panipat News: हनुमंत कथा महोत्सव का खेल मंत्री को दिया निमंत्रण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 03:35 AM IST
विज्ञापन
Sports Minister invited for Hanuman Katha Mahotsav
पानीपत। अखिल भारतीय श्री राम-नाम जागरण मंच एवं बागेश्वर धाम सेवा मंडल ने खेल मंत्री गौरव गौतम को हनुमंत कथा अमृत महोत्सव का निमंत्रण दिया है। मंत्री ने समिति सदस्यों को कथा के आयोजन की सराहना की और इसमें पहुंचने का भरोसा दिया। यह कथा सेक्टर-13-17 में 17 से 19 मई को आयोजित की जाएगी। जिसमें बागेश्वर धाम से पंडित धीरेंद्र शास्त्री कथा वाचन करेंगे और एक दिन दरबार लगाया जाएगा।
विज्ञापन

पंडित निर्मल शास्त्री और पंडित सतीश गौतम की अगुवाई में आयोजक कमेटी ने पानीपत आईटीआई में मंत्री गौरव गौतम से मुलाकात कर हनुमंत कथा अमृत महोत्सव का निमंत्रण दिया। इससे पहले उनका पटका पहनाकर सम्मान किया गया। मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हरियाणा के पानीपत की धरती पर कथा करने के लिए कथा व्यास बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज आ रहे हैं। वे कथा में शामिल होंगे और हवन में आहुति डाल महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। सतीश गौतम ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री एक दिन दरबार लगाएंगे। जिसमें चिट्ठी पढ़कर लोगों का संकट दूर करेंगे। इस अवसर पर पंकज शर्मा, सुमित भारद्वाज, सभा के महासचिव सुरेश काबरा, आशु गुप्ता (इस्कॉन), राजू श्रीवास्तव, अविनाश ठाकुर, अवधेश श्रीवास्तव, रामदत्त दुबे, सुनील कौशिक, धमेंद्र पारीक, बबलू शर्मा, एडवोकेट अंकुर शर्मा व राजेश भारद्वाज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed