फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Speeding canter hits scooter-riding uncle and nephew, uncle dies

Panipat News: तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी सवार चाचा-भतीजा को मारी टक्कर, चाचा की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
Speeding canter hits scooter-riding uncle and nephew, uncle dies
पानीपत। हरिद्वार नेशनल हादवे पर जालपाड़ गांव के पास सोमवार देर रात 10 बजे स्कूटी सवार चाचा-भतीजा को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजे का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चांदनीबाग थाना पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं भतीजे की शिकायत पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नांगलखेड़ी गांव निवासी भीम ने बताया कि सोमवार को वह अपने चाचा पपेंद्र सिंह निवासी सुकई गांव, जिला पौडी गढ़वाल, हाल निवासी बीबीएमबी, पानीपत और भाई शंकर के साथ रसलापुर गया था। वह रात को रसलापुर से घर लौट रहे थे। चाचा पपेंद्र व भाई शंकर एक स्कूटी पर थे, जबकि वह दूसरी मोटरसाइकिल पर था। स्कूटी को चाचा पपेंद्र चला रहा था। जब वह रात 10 बजे जालपाड़ रोड पर हरिद्वार नेशनल हाइवे पर पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कैंटर चालक ने पपेंद्र की स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चाचा व भाई दोनों सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी कैंटर चालक टक्कर मारने के बाद कैंटर सहित मौके से फरार हो गया। उसने भाई शंकर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और चाचा पपेंद्र को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चाचा की मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि पपेंद्र मूलरूप से उत्तराखंड के पौडी गढवाल जिले का रहने वाला था। वह पानीपत में बीबीएमबी में कार्यरत था। पिछले कई साल से पानीपत में परिवार सहित रह रहा था। उसके दो बच्चे है, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
नागरिक अस्पताल में मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, भतीजे की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
- इंस्पेक्टर कर्मवीर, प्रभारी, चांदनीबाग थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed