{"_id":"68e2be14a44c18799c0f8959","slug":"special-karva-chauth-program-organized-panipat-news-c-18-knl1008-752911-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: स्पेशल करवा चाैथ कार्यक्रम का किया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: स्पेशल करवा चाैथ कार्यक्रम का किया आयोजन
Mon, 06 Oct 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
करनाल। सुरुचि प्रजेंट इंपीरियल ग्लिट्ज ने शहर के निजी होटल में करवा चौथ स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन किया। करवा थीम पर आधारित कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सोलह शृंगार कर मन मोह लिया। जैसे ही डीजे की धुन बजी, महिलाओं ने हिंदी, पंजाबी और हरियाणवी लोकप्रिय गानों पर जमकर नृत्य किया। तंबोला, वन मिनट शो, करवा क्वीन, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट हेयरस्टाइल और बेस्ट डांडियां प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। सुरुचि शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य करवा चौथ जैसे पारंपरिक पर्व को आधुनिकता के संग मनाना है, ताकि महिलाएं व्यस्त जीवन से कुछ पल खुद के लिए निकाल सकें। संवाद
विज्ञापन