{"_id":"66106f09aae0ef9e5a0814ca","slug":"special-campaign-to-make-golden-card-will-last-for-two-months-panipat-news-c-244-1-pnp1003-116335-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गोल्डन कार्ड बनाने के लिए दो माह चलेगा तक विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गोल्डन कार्ड बनाने के लिए दो माह चलेगा तक विशेष अभियान
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में चिरायु योजना के पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाने के लिए दो माह तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें आशा वर्करों की मदद ली जाएगी। उन्हें एक गोल्डन कार्ड बनाने पर 500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं योजना के पात्रों को तलाश करने के लिए निवर्तमान पार्षदों और सरपंचों की मदद ली जाएगी। जिले में अब तक 629497 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं 1.80 लाख लोग गोल्डन कार्ड अभी तक नहीं बने हैं
जानकारी के अनुसार पानीपत में कुल 8,09820 लाभार्थी हैं, इनमें से 629497 ने अपने कार्ड बनवा चुके हैं। 75 हजार मरीज अब तक 105 कराेड़ का इलाज करवा चुके हैं। पानीपत काे मुख्यालय से राेजाना 3005 गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य मिला है। जिले में 54 निजी अस्पताल चिरायु योजना के पैनल पर है। इनके अलावा 28 सरकारी स्वास्थ्य केंद्र भी चिरायु योजना के पैनल पर हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक लोग खुद भी कार्यालय पहुंचकर कार्ड बनवा सकते हैं।
जिले का नाम बकाया कार्ड राेजाना का लक्ष्य
अंबाला 126347 2106
भिवानी 134003 2233
चरखी-दादरी 52127 869
फरीदाबाद : 426150 7102
फतेहाबाद 120150 2008
गुरुग्राम 202031 3367
हिसार 198137 3302
झज्जर 118635 1977
जींद 160825 2680
कैथल 137747 2296
करनाल 170473 2841
कुरुक्षेत्र 109474 1825
महेंद्रगढ़ 82106 1368
मेवात 392487 6541
पलवल 229560 3826
पंचकुला 81367 1356
पानीपत 180323 3005
रेवाड़ी 93192 1553
राेहतक 134485 2241
सिरसा 176643 2944
साेनीपत 224971 3750
यमुनानगर 148247 2471
वर्जन-
जिले में दो माह तक गोल्डन कार्ड बनाने का अभियान चलाया जाएगा। इसमें आशा वर्करों की मदद ली जाएगी। उनको एक कार्ड पर 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। उनका प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों का गोल्डन कार्ड बनाया जाए।
विज्ञापन
डॉ. मनीष पासी, नोडल अधिकारी, चिरायु योजना