फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   SP honored Santosh, who won gold medal in wrestling in Netherlands

पानीपत: नीदरलैंड में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में 76 किलोग्राम में गोल्ड जीतने वाली संतोष को एसपी ने किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
SP honored Santosh, who won gold medal in wrestling in Netherlands
फोटो संख्या-36
विज्ञापन

नीदरलैंड में कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतने वाली संतोष को एसपी ने किया सम्मानित
कहा- वह युवाओं के लिए रोल मॉडल, परिवार और नौकरी के साथ साथ खेल पर भी दिया ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। नीदरलैंड में आयोजित विश्व पुलिस और फायर गेम्स में महिला कुश्ती के 76 किलो ग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर लौटी महिला हेड कांस्टेबल संतोष को एसपी शशांक कुमार सावन ने सम्मानित किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। एसपी ने कहा कि संतोष युवाओं के लिए खासकर लड़कियों के लिए रोल मॉडल हैं। उन्होंने परिवार और नौकरी के साथ-साथ अपने गेम पर भी ध्यान देकर लगन व कड़ी मेहनत से मुकाम हासिल किया है। अन्य युवा भी इससे प्रेरणा लेते हुए अपने लक्ष्य निर्धारित कर लगन और मेहनत से कार्य करते हुए लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
एसपी ने कहा कि हेड कांस्टेबल संतोष ने नीदरलैंड में 22 से 31 जुलाई तक आयोजित विश्व पुलिस और फायर गेम्स में महिला कुश्ती के 76 किलो ग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। संतोष ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले भी संतोष विश्व पुलिस और फायर गैम्स में वर्ष 2017 में स्वर्ण पदक और 2019 में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रतियोगिताओं में करीब 25 मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। महिला हेड कांस्टेबल संतोष वर्तमान में पानीपत पुलिस में तैनात हैं। संतोष वर्ष 2003 में खेल कोटे से हरियाणा पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुईं थीं। संतोष ने बताया कि वह वर्ष 2012 से 2016 तक इंडियन महिला रेसलिग टीम की कोच भी रह चुकी हैं। इस दौरान साक्षी मलिक, गीता फोगाट, बबीता फोगाट, विनेश फोगाट, गीतिका जाखड़ और ललिता को कोचिंग दे चुकी हैं।
विज्ञापन

...
2023 में होने वाली प्रतियोगिता में हुआ चयन
संतोष ने बताया कि वर्ष 2023 में कनाडा में आयोजित होने वाले विश्व पुलिस और फायर गेम्स में महिला कुश्ती के 76 किलो ग्राम भारवर्ग में उसका चयन हो चुका है। प्रतियोगिता में गोल्ड जितने के लिए अब से ही वह इसकी तैयारी कर रही है। इसके अलावा 2022 में गोल्ड मेडल जीतने पर गृहमंत्री अनिल विज भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed