फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Soon there will be recruitment on the vacant posts of Electricity Corporation

बिजली निगम के खाली पदों पर जल्द होंगी भर्तियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Soon there will be recruitment on the vacant posts of Electricity Corporation
पानीपत। हरियाणा उत्तर बिजली वितरण निगम के 33 केवी सब स्टेशन पर अब और कर्मचारियों की भर्तियां की जाएंगी। इससे निगम में पहले से काम कर रहे कर्मियों को राहत मिलेगी। ये आदेश बिजली निगम मुख्यालय से जारी किए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन सब स्टेशन पर पर्याप्त कर्मचारियों की भर्ती करें।
विज्ञापन

बता दें कि जिले के 33 केवी सब स्टेशन पर केवल 39 कर्मचारी ही काम कर रहे हैं। हर सब स्टेशन पर आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में सिर्फ एक एक कर्मचारी है। यहां तक की कोई सुरक्षा कर्मी या चपरासी तक नहीं है। इससे कर्मचारियों पर मानसिक दबाव बना रहता है। इस मुद्दे को ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन ने प्रमुखता से उठाया था। इस दौरान अधिकारियों को एक 30 सूत्री मांगपत्र भी सौंपा था। इसमें नए कर्मचारियों को लगाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन

इस बारे में एएचपीसी वर्कर्स यूनियन के सिटी यूनिट सचिव प्रमोद शर्मा ने बताया कि यूएचबीवीएन के हर 33 सब स्टेशन पर तीन कर्मचारी लगाए गए हैं, जो आठ-आठ घंटे की ड्यूटी देते है। अगर वो छुट्टी पर हों तो उनकी जगह कोई काम करने वाला तक नहीं है। इससे कर्मचारी मानसिक रूप से परेशान हो रहे थे। इसे लेकर यूनियन ने आवाज उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएचपीसी के राज्य सचिव जितेंद्र सैनी ने बताया कि एचवीपीएन में हर शिफ्ट में दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। ऐसे ही दो-दो कर्मचारी तीन शिफ्ट में काम करते हैं। एक स्वीपर और चौकीदार होते हैं। एचवीपीएन के एक स्टेशन पर एक समय में दस कर्मचारी काम करते हैं जबकि यूएचबीवीएन में केवल तीन कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है।

जिले में 33 केवी के 13 सब स्टेशन हैं। हर सब स्टेशन पर तीन कर्मचारियों के हिसाब से कुल 39 कर्मचारी हैं। जो 24 घंटे काम करते हैं। जबकि एचवीपीएन की तर्ज पर यहां प्रति स्टेशन 10 के हिसाब से 130 कर्मचारी होने चाहिए। उन्होंने बताया कि अब तक ये साफ नहीं है कि ये भर्तियां कच्चे कर्मचारियों के लिए होंगी या पक्कों के लिए लेकिन माना जा रहा है कि कौशल रोजगार के तहत नई भर्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed