फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Soon the gift of blood bank will be completed, the training of doctors, lab technicians will be completed

जल्द मिलेगी ब्लड बैंक की सौगात, डॉक्टर लैब, लैब टैक्निशयन व स्टाफ नर्स की ट्रेनिंग पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Soon the gift of blood bank will be completed, the training of doctors, lab technicians will be completed
पानीपत। अब पानीपत को जल्द ही सरकारी ब्लड बैंक की सौगात मिलेगी। पीजीआई रोहतक में चल रही डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन व स्टाफ नर्स की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। ट्रेनिंग में इनको ब्लड बैंक संचालित करने के तरीके बताए गए। ट्रेनिंग में काला पीलिया की इंचार्ज डॉ. प्रीति, लैब टेकभनीशियन सुल्तान, प्रवीण और एक स्टाफ नर्स शामिल रही।
विज्ञापन

इसी सप्ताह डिप्टी ड्रग कंट्रोलर गाजियाबाद, ड्रग कंट्रोलर दिल्ली, पंचकूला और सोनीपत के सीनियर ड्रग कंट्रोलर को अस्पताल के ब्लड बैंक को शुरू करने की रिपोर्ट भेजी जाएगी। अब स्वास्थ्य विभाग की ब्लड बैंक की उतरी जोन की टीम सिविल अस्पताल का निरीक्षण करेगी। फिर लाइसेंस मिलने के बाद ब्लड बैंक चालू होगा। संभावना है कि अगस्त के पहले सप्ताह में सिविल अस्पताल में सरकारी ब्लड बैंक की सौगात मिल जाएगी। यहां से सिविल अस्पताल, सभी सीएचसी, पीएचसी व अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर दाखिल मरीज के लिए निशुल्क रक्त मिलेगा।
विज्ञापन

निजी ब्लड बैंक से खरीदना पड़ रहा रक्त
सरकारी ब्लड बैंक शुरू न होने से लोगों को निजी ब्लड बैंक से रक्त खरीदना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को होती है। परिजनों को आनन फानन में निजी ब्लड बैंक से मनमाने रेट पर रक्त खरीदना पड़ता है। कई बार रक्त देरी से मिलने पर मरीजों की हालत भी गंभीर हो जाती है। सीएम मनोहर लाल ने चार साल पहले पानीपत के सिविल अस्पताल में ब्लड बैंक शुरू करने की घोषणा की थी। इस प्रोजेक्ट में काफी देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैब चलाने में आएगी परेशानी
सिविल अस्पताल में फिलहाल दो माइक्रोबायोलॉजिस्ट हैं। डॉ. श्यामलाल को एमएस बनाया जा चुका है। वे प्रशासनिक कार्यों में व्यस्त रहते हैं। डॉ. प्रीति लैब इंचार्ज हैं। उनके पास रूटीन की ब्लड जांच, कोरोना जांच व हेपेटाइटिस बी-सी की टेस्टिंग का काम भी है। लैब में मात्र चार लैब टेक्निशियन हैं। अगर इनकी ड्यूटी ब्लड बैंक में लगती है तो लैब को चलाने में काफी परेशानी आ सकती है।

जल्द करेंगे सिविल अस्पताल का निरीक्षण
डॉक्टर, लैब टेक्निशयन व स्टाफ नर्स की ब्लड बैंक संचालित करने की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है। अब उतरी जोन की एक टीम निरीक्षण करेगी। कागजी कार्य किया जा रहा है। जल्द पानीपत को ब्लड बैंक की सौगात मिलने की उम्मीद है।
- डॉ. संजय, क्षेत्रीय अधिकारी ब्लड बैंक, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed