फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Son was hit by bullet from father's gun, injured

Panipat News: पिता की बंदूक से चली गोली बेटे को लगी, घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Son was hit by bullet from father's gun, injured
समालखा। समालखा कस्बे की दुर्गा कॉलोनी में सिविल इंजीनियर की बंदूक से चली गोली उनके 16 वर्षीय बेटे को लग गई। गोली बंदूक की सफाई करते समय चली। उस वक्त बेटा पास में ही बैठ कर पढ़ाई कर रहा था। गोली उसको छूकर निकली। आननफानन उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

समालखा की दुर्गा कॉलोनी निवासी राजबली मच्छरौली स्थित कपूर इंडस्ट्री में बतौर सिविल इंजीनियर कार्यरत हैं। शनिवार शाम करीब सात बजे वह घर पर अपनी लाइसेंसी बंदूक साफ कर रहे थे। उसी कमरे में उनका 10वीं में पढ़ने वाला 16 वर्षीय बेटा आदित्य बैठ कर पढ़ाई कर रहा था। बंदूक साफ करते वक्त अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चल गई। गोली पहले छत से टकराई। इसके बाद नीचे आई और वहां बैठे आदित्य के बाएं हाथ को छूकर निकल गई। फिलहाल छात्र की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

समालखा थाना प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि दुर्गा कॉलोनी में गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस घटनास्थल और पानीपत अस्पताल भी पहुंची। पिता राजबली ने बताया है कि वह बंदूक साफ कर रहा था, तभी गोली चल गई। गोली उसके साथ बैठ कर पढ़ रहे उसके बेटे को छूकर निकल गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed