फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Somnath Swabhiman festival will be celebrated in the ancient Devi temple.

Panipat News: प्राचीन देवी मंदिर में मनाया जाएगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Somnath Swabhiman festival will be celebrated in the ancient Devi temple.
देवी मंदिर। - फोटो : samvad
पानीपत। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 11 मई को जिला स्तर पर प्राचीन देवी मंदिर में मनाया जाएगा। पांच नदियों के जल से शिव बाबा का अभिषेक किया जाएगा। इसमें शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग उपायुक्त के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यक्रम को भव्य और अनुशासित ढंग से आयोजित करने के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि प्राचीन देवी मंदिर में 11 मई को जिला स्तर पर कार्यक्रम किया जाएगा। महिलाओं द्वारा कलश यात्रा परिसर में निकाली जाएगी। भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की जाएगी। धार्मिक अनुष्ठानों व वैदिक मंत्रोच्चार के माध्यम से श्रद्धालुओं को भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

पीएम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा: उपायुक्त ने इसके बाद अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी सोमनाथ मंदिर के प्रांगण से किया जाएगा। श्रद्धालु लाइव देख और सुन सकेंगे। इसके अतिरिक्त भजन, मंत्र जाप और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिले के दूसरे मंदिरों में भी होंगे कार्यक्रम : इस दिन भगवान शंकर का जलाभिषेक पांच नदियों के जल से किया जाएगा। जिला के दूसरे प्रसिद्ध शिव मंदिरों में भी कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed