{"_id":"659daa3c37093d17ef0c2e2c","slug":"solved-problems-of-villagers-panipat-news-c-244-1-pnp1004-11967-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ग्रामीणों की समस्याओं का कराया निदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ग्रामीणों की समस्याओं का कराया निदान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को रजापुर व शिमला मौलाना गांव पहुंची। इसमें बतौर मुख्यातिथि हरपाल ढांडा ने शिरकत की। उन्होंने ग्रामीणों को विकसित भारत के संदर्भ में संकल्प शपथ भी दिलाई, स्टालों का अवलोकन किया और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों के सहयोग से उसका निदान भी करवाया।
उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान निश्चित है। लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर सरकार कार्य कर रही है। मुख्य मंत्री मनोहर लाल ने खर्ची व पर्ची पर लगाम कसी है। यह पूरा कार्यक्रम ग्रामीणों को समर्पित है। पूरा प्रशासन लोगों के बीच में पहुंचकर उनकी समस्याओं का निदान करता है। यह कार्यक्रम लोगों के लिए संजीवनी बूटी का काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन विकसित राष्ट्र व विश्व गुरु का सपना साकार होता नजर आ रहा है। इस मौके पर जीएम रोडवेज कुलदीप जांगड़ा, डीडीपीओ सुमित चौधरी, समाज कल्याण अधिकारी जयपान हुडा, डॉक्टर प्रीति, योगा टीचर रेणु, सरपंच कलजिंद्र कोर, सरपंच शिमला मौलाना, सोहन, ब्लॉक समिति चेयरमैन दीपक, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष देव मलिक, कृषि अधिकारी दीपक तवर, डॉक्टर योगेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।