फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Solution to every problem is given in Shrimad Bhagavad Gita

Panipat News: श्रीमद्भगवद्गीता में बताया हर समस्या का समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Solution to every problem is given in Shrimad Bhagavad Gita
पानीपत। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती पर जिला स्तरीय महोत्सव का शुक्रवार को गीता सेमिनार के साथ आगाज हुआ। जिला प्रशासन द्वारा मॉडल टाउन स्थित डॉ. एमकेके स्कूल में सेमिनार किया गया। कार्यक्रम जिला प्रशासन और सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग ने किया। सेमिनार में विभिन्न वक्ताओं ने श्रीमद्भगवद्गीता की महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि एसडीएम मनदीप कुमार ने रहे। वक्ताओं ने गीता में हर समस्या का समाधान होना बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गीता के साथ जीवन का सच जुड़ा है और यह जीवनशैली को दर्शाती है। गीता प्रेरणा देती है और असहाय जीवन में जान फूंकती है। यह किसी मजहब का नहीं मानव जीवन का सारांश है। समय में भले ही बदलाव आया हो लेकिन गीता की प्रासंगिकता कम नहीं हुई है। सभी प्रकार की जिज्ञासाओं का समाधान गीता है। गीता हमें विपरीत परिस्थितियों में जीना सिखाती है और जीवन में आगे बढ़ाना सिखाती है। गीता विश्वविद्यालय से डॉ. प्रेरणा डावर ने कहा कि निराशा में पार निकालने वाला ग्रंथ ही गीता है। गीता हमें कर्म करने का संदेश देती है। आलस्य त्यागने का संदेश देती है। लोगों को गीता के उपदेशों को अपने आचरण में ढालना चाहिए। गीता को समझने के लिए परमात्मा में विश्वास जरूरी होना चाहिए। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विकास गोयल ने कहा कि गीता हमें यही सिखाती है कि हमें सरल रहना चाहिए और विद्यार्थियों को पक्षियों की तरह हल्का होकर अपने काम पर फोकस करना चाहिए ताकि वे जीवन में ऊंचा उड़ सकें। बच्चों को हमेशा जिज्ञासु बनना चाहिए।
विज्ञापन

वैसर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र दीक्षित ने कहा कि मनुष्य के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं। आज का मानव चुनौतियों से घिरा है। उसका इस स्थिति में मार्गदर्शन गीता कर सकती है। गीता को समझना आवश्यक है। गीता में सभी संस्कृतियों का जीवन है। राष्ट्रीय सैनी समाज के अध्यक्ष कंवर रविन्द्र सैनी ने कहा कि बच्चों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए और अपना ध्यान भटकाना नहीं चाहिए। गीता सेमिनार में जीओ गीता से अनिल मदान ने गीता स्तुति कर विभिन्न अध्यायों का अनुवाद हिन्दी में बताया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा, एलडीएम राजकुमार, डीआईपीआरओ सुनील बसताड़ा व डॉ. एमकेके स्कूल के प्रशासक दीपक कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed