फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Solar panel charging station for electric buses will be built at the old bus stand for Rs 7.88 crore.

Panipat News: पुराने बस स्टैंड पर 7.88 करोड़ से बनेगा इलेक्टि्क बसों के लिए सोलर पैनल का चार्जिंग स्टेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Solar panel charging station for electric buses will be built at the old bus stand for Rs 7.88 crore.
पानीपत। शहर के पुराने बस स्टैंड पर 7.88 करोड़ से प्रस्तावित इलेक्टि्क बसों के सोलर पैनल युक्त चार्जिंग स्टेशन को लेकर शनिवार को परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों ने बस स्टैंड परिसर का दौरा किया। इस दौरे में परिवहन विभाग केे जेएसटीसी यानी संयुक्त राज्य परिवहन आयुक्त एसके परमार और प्रोजेक्ट डिजाइन कंपनी डीआईएमटीएस से देवेंद्र गौतम भी शामिल रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि प्रोजेक्ट के अनुसार पुराने बस स्टैंड पर 42 बसों को खड़ा करने की व्यवस्था की जाएगी। जिसमें एक साथ 17 बसों को सोलन पैनल से चार्ज किया जा सकेगा। इस प्रोजेक्ट पर 7.88 करोड़ का खर्च आएगा। जिससे शहर वासियों को बसों से निकलने वाले धुएं और पर्यावरण को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जीएम कुलदीप जांगड़ा ने बताया कि इलेक्टि्रक बसों के चलने से पर्यावरण दूषित होने से बचेगा। अगले साल तक ये बसें भी आ जाएंगी और ये चार्जिंग स्टेशन भी बनकर तैयार हो जाएगा। ये बसें शहर के निकटवर्ती ब्लॉक जैसे मतलौडा, इसराना, समालखा, सनौली-बापौली में भी चलेंगी। इससे जिलेवासियों को आवगमन भी सुगम होगा और पर्यावरण भी बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
दिल्ली की एजेंसी के पदाधिकारी सर्वे
पुराने बस स्टैंड पर इलेक्टि्रक चार्जिंग स्टेशन को लेकर मुख्यालय और दिल्ली की एजेंसी के पदाधिकारी सर्वे करने पहुंचे थे। उन्हें बस स्टैंड परिसर का दौरा कराया गया है। जल्द ही ये प्रोजेक्ट शुरू हो जाएगा।
कुलदीप जांगड़ा, महाप्रबंधक, पानीपत डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed